They Call Him OG: चिरंजीवी ने परिवार के साथ देखी 'दे कॉल हिम ओजी', भाई पवन कल्याण की तारीफ में लिखी ये बात
Chiranjeevi Praise They Call Him OG: साउथ के अभिनेता चिरंजीवी ने परिवार के साथ फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' देखी है। इसके बाद उन्होंने एक्स पोस्ट में फिल्म की तारीफ की है।
विस्तार
'दे कॉल हिम ओजी' देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा कि यह फिल्म हॉलीवुड की तरह है। मेगास्टार ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी। उनके साथ उनके बेटे राम चरण भी थे। अभिनेता ने फिल्म को एक शानदार गैंगस्टर फिल्म बताया।
Watched #TheyCallHimOG with my whole family and thoroughly enjoyed every bit of it. A brilliantly made underworld gangster film on par with Hollywood standards, while keeping the right emotions intact.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) September 30, 2025
From beginning to end, the director conceived the film in an extraordinary… pic.twitter.com/jTWIlon5c8
चिरंजीवी ने लिखा 'मैंने अपने पूरे परिवार के साथ 'दे कॉल हिम ओजी' देखी। इसके हर पल का भरपूर आनंद लिया। यह फिल्म हॉलीवुड के मानकों की तरह है। फिल्म ने सही भावनाओं को बरकरार रखा है। यह अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर की शानदार फिल्म है। शुरुआत से अंत तक, निर्देशक ने फिल्म को अच्छी तरह से दिखाया है। सुजीत को बधाई।'
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: वीकएंड के बाद सुस्त हुई 'ओजी' की कमाई, जानें 'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
चिरंजीवी ने आगे लिखा 'कल्याण बाबू को पर्दे पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होंने अपने स्वैग से फिल्म को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने फैंस को वह चीज दी, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। थमन एस ने संगीत में अपनी आत्मा डाल दी। रवि के चंद्रन ने बेहतरीन दृश्य दिखाए। संपादन बेहतरीन था। टीम के हर एक सदस्य ने अपना सबसे अच्छा दिया।'
इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर ओजस गंभीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई वर्षों से लापता है। फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगवॉर पर आधारित है। बॉलीवुड के अभिनेता इमरान हाशमी ने इस फिल्म से साउथ की फिल्म में डेब्यू किया है। सुजीत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका मोहन और अर्जुन दास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।