फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi donates 1 crore rupees to CM relief fund with son ram charan for Wayanad landslide victims

Chiranjeevi: वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आगे आए चिरंजीवी-राम चरण, सीएम राहत कोष में दान किए एक करोड़ रुपये

Sun, 04 Aug 2024 05:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 04 Aug 2024 05:15 PM IST
सार

मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की और हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण केरल में हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
Chiranjeevi donates 1 crore rupees to CM relief fund with son ram charan for Wayanad landslide victims
चिरंजीवी और राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela/@alwaysramcharan

विस्तार

अल्लू अर्जुन द्वारा वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की सहायता के लिए 25 लाख रुपये के दान के बाद अब चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने भी अपना समर्थन देने के लिए कदम बढ़ाया है। पिता-पुत्र की जोड़ी ने केरल सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

विज्ञापन

एक्स पर अभिनेता ने साझा किया पोस्ट
मेगास्टार ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की और हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण केरल में हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके जवाब में उन्होंने और राम चरण ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है, साथ ही इस कठिन समय से गुजर रहे सभी लोगों के लिए अपनी हार्दिक प्रार्थनाएं भी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के लिए की प्रार्थना
उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में प्रकृति के प्रकोप के कारण केरल में हुई तबाही और सैकड़ों कीमती जानों के नुकसान से मैं बहुत व्यथित हूं। वायनाड त्रासदी के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। चरण और मैं मिलकर पीड़ितों की सहायता के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं। मैं उन सभी लोगों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं, जो दर्द में हैं।'
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने भी दिया दान
इससे पहले आज अल्लू अर्जुन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। 'पुष्पा' अभिनेता ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान भी दिया। दरअसल, केरल के वायनाड में बचाव अभियान के छठे दिन भी मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। 30 जुलाई को हुए घातक भूस्खलन में 360 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारी मशीनरी के साथ लगभग 1300 बचावकर्मी जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए ग्राउंड जीरो पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed