फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chirag Paswan And Vishal Singh Get Emotional During Ganpati Visarjan Video Goes Viral

गणपति विसर्जन: बप्पा को विदाई देते वक्त भावुक हुए चिराग पासवान और विशाल सिंह, छलके आंसू; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 19 Sep 2026 05:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 19 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

Chirag Paswan: गणपति बप्पा की विदाई का समय भक्तों के लिए काफी भावुक होता है। ऐसा ही एक पल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी देखने को मिला। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Chirag Paswan And Vishal Singh Get Emotional During Ganpati Visarjan Video Goes Viral
चिराग पासवान और आदित्य सिंह - फोटो : एक्स

विस्तार

गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और विशाल सिंह बप्पा को विदाई देते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


भावुक हुए चिराग और विशाल
वायरल वीडियो में चिराग पासवान और विशाल सिंह गुलाबी रंग के मैचिंग कुर्ते पहने नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में गणपति विसर्जन की रस्म निभाते दिखाई दे रहे हैं। बप्पा को विदाई देने के दौरान दोनों काफी भावुक हो जाते हैं और रोते हुए नजर आते हैं। वीडियो में दोनों को पानी से भरे एक टैंक में विसर्जन की रस्म निभाते हुए भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

Chirag Paswan And Vishal Singh Get Emotional During Ganpati Visarjan Video Goes Viral
चिराग पासवान और आदित्य सिंह - फोटो : एक्स
वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन
चिराग पासवान और विशाल सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। विसर्जन के दौरान सामने आए इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके रोने को लेकर सवाल उठाए और इसे ओवरएक्टिंग बताया। वहीं, कुछ लोग चिराग के समर्थन में भी नजर आए और लोगों से उनकी धार्मिक भावनाओं का मजाक न उड़ाने की अपील की। 

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

चिराग पासवान और आदित्य सिंह के बारे में 
  • चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
  • उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • इस फिल्म में वह कंगना रनौत के साथ नजर आए थे।
  • इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़कर राजनीति का रुख किया।
  • आज चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। 
  • वहीं, विशाल सिंह टीवी के जाने-माने अभिनेता हैं।
  • वह 'साथ निभाना साथिया' में जिगर चिराग मोदी के किरदार से घर-घर में पहचान बना चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed