फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chinese Superstar Jackie Chan Upcoming Action Movies Karate Kid Legends Who Am I Drunken Master

Jackie Chan: ‘कराटे किड लीजेंड’ से पहले इन फिल्मों में भी छा गए जैकी चेन, रोमांच-एक्शन से भरी होती हैं मूवीज

Thu, 29 May 2025 04:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 May 2025 04:01 PM IST
सार

जल्द ही चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की हिंदी डबिंग अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने की है। इस फिल्म से पहले आप चाहें तो आप जैकी चेन की कुछ चर्चित एक्शन ड्रामा फिल्में देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Chinese Superstar Jackie Chan Upcoming Action Movies Karate Kid Legends Who Am I Drunken Master
जैकी चेन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

जैकी चेन सिर्फ चाइना में ही सबसे बड़े स्टार नहीं है, वह हॉलीवुड और बॉलीवुड में भी काफी चर्चित हैं। चाइनीज और हॉलीवुड में कई हिट एक्शन फिल्में इस एक्टर दी हैं। साथ ही कुछ फिल्मों में भारतीय कलाकारों के साथ भी जैकी ने काम किया है। जल्द ही जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ कई भाषाओं के अलावा हिंदी में भी देखने को मिलेगी। उससे पहले जैकी चेन की कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में जानिए। 

विज्ञापन


कराटे किड 
कराटे किड फ्रैंचाइजी की कई फिल्में बनी हैं। साल 2010 में रिलीज हुई ‘कराटे किड’ में जैकी चेन ने मिस्टर हान नाम के एक कराटे टीचर का रोल किया, उनके स्टूडेंट के रोल में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के बेटे जेडन स्मिथ नजर आए। फिल्म में हान एक कम उम्र के लड़के को कराटे सीखाते हैं और उसे आत्मविश्वासी बनाते हैं। यह फिल्म सिर्फ कराटे की बात नहीं करती बल्कि मानवीय रिश्तों पर भी ध्यान देने को कहती है। इस फिल्म को हेराल्ड ज्वार्ट ने निर्देशित किया था। अब ‘कराटे किड लीजेंड’ फिल्म रिलीज होने वाली है, इसमें भी जैकी चेन अपने यंग लड़के को कराटे सीखा रहे हैं। इस फिल्म को जोनाथन एंटविस्टल ने डायरेक्ट किया है। 

विज्ञापन

हू एम आई 
‘हू एम आई (1998)’ फिल्म में जैकी चेन ने एक स्पाई का रोल किया था, जिसकी याद्दाश्त चली जाती है। वह अपनी पहचान की तलाश में लग जाता है। इस जर्नी में उसके पीछे कुछ बुरे लोग पड़ जाते हैं। फिल्म में खूब स्टंट सीन्स है, जिन्हें देखकर दर्शक हैरान हो सकते हैं। साथ ही कॉमेडी का डोज भी दर्शकों को जैकी की इस फिल्म में मिलता है। इस फिल्म को जैकी चेन, बेनी चेन ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन

Chinese Superstar Jackie Chan Upcoming Action Movies Karate Kid Legends Who Am I Drunken Master
फिल्म 'द डर्कन मास्टर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

डर्कन मास्टर 
साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर्कन मास्टर’ एक क्लासिक फिल्म है। इस फिल्म में जैकी चेन ने चाइनीज मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस फिल्म की कहानी में जैकी चेन एक युवा लड़के के रोल में हैं, जिसे एक शराबी मास्टर मार्शल आर्ट सीखाता है। इसके बाद जैकी चेन का किरदार बुरे लोगों से मुकाबला करता है। यून वो पिंग (Yuen Woo Ping) ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। 

द फॉरबिडन किंगडम
रॉब मिनकॉफ डायरेक्टेड फिल्म ‘द फॉरबिडन किंगडम(2008)’ में जैकी चेन और जेट ली जैसे नामी चाइनीज स्टार्स एक साथ नजर आए। यह एक फैंटेसी एडवेंचर मूवी थी, इसमें चीनी पौराणिक कथाओं पर आधारित कहानी दिखाई गई। 

विज्ञापन

Chinese Superstar Jackie Chan Upcoming Action Movies Karate Kid Legends Who Am I Drunken Master
फिल्म 'द मिथ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

द मिथ 
साल 2005 में जैकी चेन की एक चाइनीज फिल्म ‘द मिथ’ रिलीज हुई। इसमें टाइम ट्रैवल के साथ कहानी को दिखाया गया। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत भी एक भारतीय राजकुमारी के रोल में नजर आईं। इस फिल्म में उन पर एक बोल्ड सीन भी फिल्माया गया था। 

Chinese Superstar Jackie Chan Upcoming Action Movies Karate Kid Legends Who Am I Drunken Master
फिल्म 'द रश ऑवर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रश ऑवर 
हॉलीवुड फिल्म ‘रश ऑवर’ के कई पार्ट बन चुके हैं। पहली फिल्म 1998 में रिलीज हुई। यह एक कॉमिक-एक्शन फिल्म थी, जिसमें हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर के साथ जैकी चेन नजर आए। दोनों जोड़ी बनाकर माफिया, अपराधियों के खिलाफ लड़ते हैं। इस फिल्म को ब्रेट रेटनर ने निर्देशित किया था। 

Chinese Superstar Jackie Chan Upcoming Action Movies Karate Kid Legends Who Am I Drunken Master
फिल्म 'कुंग फू योगा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुंग फू योगा 
साल 2017 में जैकी चेन ने एक फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की, इसमें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और दिशा पाटनी भी नजर आए। यह फिल्म एक एक्शन एडवेंचर थी, जिसमें कहानी चाइना से निकल भारत तक की यात्रा करती है। फिल्म में जैकी चेन ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल किया था। फिल्म को स्टेनली टोंग ने निर्देशित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed