फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhava Raid 2 Saiyaara To Mahavatar Narsimha Blockbuster Movies In 2025 Know The Experts Advise

Movies In 2025: 'सैयारा' ने दिखाया कंटेंट ही है राजा, 2025 में इन फिल्मों ने चौंकाया; जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Tue, 02 Sep 2025 07:30 AM IST
किरण जैन अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: किरण जैन Updated Tue, 02 Sep 2025 07:30 AM IST
सार

Blockbuster Movies In 2025: 2025 हिंदी सिनेमा के लिए कई मायनों में खास रहा है। जहां ‘सैयारा’ जैसी छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनीं, तो वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी एनिमेटेड फिल्म ने भी कमाई के रिकॉर्ड स्थापित किए।

विज्ञापन
Chhava Raid 2 Saiyaara To Mahavatar Narsimha Blockbuster Movies In 2025 Know The Experts Advise
सैयारा और महावतार नरसिम्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2025 आधा से ज्यादा बीत चुका है। इस दौरान बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफि पर तहलका मचा दिया, तो कुछ बड़ी फिल्में औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरीं। अब अगर बात करें 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की, तो इस फेहरिस्त में कई ऐसी फिल्में हैं जिनका बजट 50 करोड़ से भी कम है। इस साल आई फिल्मों की कमाई को लेकर अमर उजाला ने फिल्म विश्लेषकों से भी बात की। जानते हैं क्या है उनका कहना है और इस साल अब तक कैसा रहा बॉलीवुड का हाल 

विज्ञापन

यादगार रहा 2025
2025 बॉलीवुड के लिए यादगार साल साबित हुआ। इस साल कई फिल्में इतनी सफल रहीं कि यह साफ हो गया कि अब सिर्फ बड़े कलाकारों और भारी बजट वाली फिल्में ही ब्लॉकबस्टर नहीं बनतीं। छोटे बजट और नए कलाकारों वाली फिल्में भी दर्शकों के बीच धमाल मचा सकती हैं।

विज्ञापन


Chhava Raid 2 Saiyaara To Mahavatar Narsimha Blockbuster Movies In 2025 Know The Experts Advise
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया

‘सैयारा’ ने किया बड़ा धमाका
इसी कड़ी में 'सैयारा' ने बड़ा धमाका किया। यह फिल्म इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन चुकी है। दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 570 करोड़ रपये हो चुकी है। वहीं देशभर में इस फिल्म ने 328 करोड़ रुपये कमा लिए। इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर ‘छावा’ बनी हुई है। इस फिल्म ने इस साल दुनियाभर में कुल 797.34 करोड़ रुपए कमाए और सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
 

            फिल्म             बजट               कमाई
सैयारा                        45 करोड़             570 करोड़
महावतार नरसिम्हा           15 करोड़           312 करोड़
रेड 2                          40 करोड़           243 करोड़
विज्ञापन

Chhava Raid 2 Saiyaara To Mahavatar Narsimha Blockbuster Movies In 2025 Know The Experts Advise
रेड 2 और महावतार नरसिम्हा - फोटो : सोशल मीडिया

‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘रेड 2’ भी कम नहीं: विषेक चौहान
मर उजाला से खास बातचीत में, फिल्म एग्जिबिटर और ट्रेड एक्सपर्ट विषेक चौहान ने कहा कि ‘सैयारा’ की सफलता अकेली कहानी नहीं है। इसी साल ‘महावतार नरसिम्हा’ और 'रेड 2' जैसी छोटे बजट की फिल्मों ने भी साबित किया कि अब पब्लिक सिर्फ बड़े स्टार्स या भारी बजट वाली फिल्में नहीं देखती। वे अच्छी कहानी, नया अनुभव और भावनाओं से भरी फिल्में पसंद करते हैं। थोड़े अलग हीरो पसंद करते हैं। 'सैयारा' में हीरो नया था, लेकिन ऑडियंस ने इसे बहुत पसंद किया।

किसी को नहीं लगा था यह फिल्म चलेगी: तरण आदर्श
इस मामले पर अमर उजाला से बात करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कहा कि ‘सैयारा’ ने गेम ही बदल दिया है। यह नए कलाकारों वाली सबसे बड़ी ओपनर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना इस तरह की फिल्म के लिए पहले कभी नहीं हुआ। रिलीज से पहले कई लोगों को नहीं लगा था कि यह फिल्म चलेगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस खुद बोलता है। इससे साफ है कि जब कहानी मजबूत हो और दिल को छू ले, तो बजट बड़ा होना जरूरी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed