फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Central Bureau of Investigation arrests censor board official in bribery case read details here

CBFC: रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने किया सेंसर बोर्ड के अधिकारी को गिरफ्तार, यहां जानें पूरा मामला

Wed, 29 Nov 2023 07:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Nov 2023 07:55 PM IST
सार

जांच एजेंसी ने मामले के सिलसिले में क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार और दो व्यक्तियों - पृथ्वी राज और रवि को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Central Bureau of Investigation arrests censor board official in bribery case read details here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड बेंगलुरु के एक क्षेत्रीय अधिकारी से साथ दो अन्य व्यक्तियों को एक फिल्म निर्माता से उसकी फिल्म के उपशीर्षक से संबंधित छोटे मुद्दों को ठीक करने के लिए 12,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Prashanth Neel: प्रशांत नील को इस सुपरस्टार से मिलती है हिट फिल्म बनाने की प्रेरणा, निर्देशक का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

12 हजार रुपये की रिश्वत की थी मांग 

जांच एजेंसी ने मामले के सिलसिले में क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार और दो व्यक्तियों - पृथ्वी राज और रवि को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 15,000 रुपये की मांग की थी बाद में जिसे घटाकर 12,000 रुपये कर दिया गया था।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने निशाने पर आई इंडिगो एयरलाइंस, गुस्से में निर्देशक ने मांगा अपना रिफंड

 

सीबीआई के प्रवक्ता ने दी जानकारी

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह आरोप लगाया गया कि  एक फिल्म के सिनेमा उपशीर्षक से संबंधित छोटे मुद्दों को सुधारने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए रिश्वत की राशि की मांग की गई थी जिसे बाद में घटाकर 12,000 रुपये कर दिया गया था।" उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने कहा, "क्षेत्रीय अधिकारी के परिसरों की तलाशी ली गई, जिससे तीन लाख रुपये बरामद हुए।"
Fatima Sana Shaikh: फातिमा ने साझा किया 'सैम बहादुर' में काम करने का अनुभव, बोलीं- नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed