Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie

इंटरव्यू: 'मैं वापस आऊंगा' की खराब ओपनिंग से टूट गई थीं शरवरी! वेदांग के साथ हुई बात, फिर दो दिन में बदला खेल

Sun, 22 Nov 2026 08:19 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Sun, 22 Nov 2026 08:19 AM IST
सार

  • अभिनेत्री शरवरी अपनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं।
  • एक्ट्रेस ने फिल्मों की सफलता और असफलता के असर पर बात की। 
  • शरवरी ने अपनी पिछली फिल्म ना चलने पर काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie
शरवरी, अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरवरी ने हाल ही में अमर उजाला से बातचीत में  एक फिल्म की खराब ओपनिंग के बाद वेदांग के साथ हुई बातचीत का किस्सा साझा किया। इसके अलावा उन्होंने असफलता से उबरने के अपने तरीके, लड़कियों को लेकर समाज की सोच और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बात की। पढ़िए क्या बोलीं शरवरी...
विज्ञापन
Trending Videos

Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie
शरवरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की असफलता पर क्या बोलीं एक्ट्रेस 
फिल्म नहीं चलती तो कलाकार पर उसका कितना असर पड़ता है? इस सवाल पर शरवरी कहती हैं, 'फिल्म नहीं चलती तो दुख तो होता ही है। आप इतनी मेहनत करते हैं। इसमें सिर्फ आपकी मेहनत नहीं, पूरी टीम की मेहनत होती है। फिल्म से लगाव हो जाता है। आप उसे सिर्फ एक प्रोजेक्ट की तरह देखना बंद कर देते हैं। वह आपकी अपनी चीज बन जाती है। फिल्म सफल होती है तो ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया आपके इर्द-गिर्द घूम रही है।'
उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं निजी तौर पर बहुत जल्दी आगे बढ़ जाती हूं। मुझे लगता है कि हमेशा दूसरा मौका होता है। आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। मेरा मानना है कि मुझे अपनी फिल्म परिवार और दोस्तों के साथ देखनी है। जब तक मैं उनके साथ फिल्म नहीं देख लेती, मेरे लिए वह फिल्म चल रही होती है। मैं बहुत खुश और सकारात्मक रहती हूं। लोग क्या कहते हैं, इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। परिवार के साथ फिल्म देखने और जश्न मनाने के बाद मैं फिल्म का जो भी नतीजा होता है, उसे स्वीकार कर लेती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie
शरवरी वाघ, वेदांग रैना - फोटो : एक्स
खराब ओपनिंग पर भी दिया हौसला 
शरवरी ने 'मैं वापस आऊंगा' की ओपनिंग का अनुभव भी साझा किया। फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं हुई तो उन्हें और वेदांग को बुरा लगा था। उस वक्त दोनों ने एक-दूसरे को समझाया कि अभी उम्मीद बाकी है। वह कहती हैं, 'जब 'मैं वापस आऊंगा' की ओपनिंग अच्छी नहीं हुई थी, तब हमें बहुत बुरा लगा था। मुझे याद है, वेदांग और मैं इस बारे में बात कर रहे थे। हम दोनों को वाकई बहुत बुरा लग रहा था, लेकिन एक-दूसरे को समझा रहे थे कि अभी कुछ भी हो सकता है। लोग कह रहे थे कि फिल्म अच्छी है, इसलिए हमें उम्मीद थी कि आगे चीजें बदल सकती हैं। मन में बुरा तो लग रहा था, लेकिन हम एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे थे।'
वह आगे बताती हैं, 'मुझे याद है, सोमवार को चीजें बदलने लगी थीं। ओपनिंग अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन दो दिन बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। हमने एक अलग ही दुनिया देखी। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही ..लेकिन बाद में उसका ग्राफ तेजी से ऊपर गया।'
विज्ञापन

Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie
'सावन आया है' गाने में आयुष्मान-शरवरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक्ट्रेस ने बताई लड़कियों की चुनौतियां 
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में शरवरी एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने काम को लेकर गंभीर है और परिवार की जिम्मेदारी भी उठाती है। अपने फैसलों पर कायम रहने वाली ऐसी लड़कियों को असल जिंदगी में कई बार 'ट्रबल मेकर' कह दिया जाता है। शरवरी भी मानती हैं कि लड़कियों और लड़कों के लिए समाज के पैमाने अलग हैं।
इस बारे में वह कहती हैं, 'मैं बहुत प्रगतिशील परिवार से आती हूं, इसलिए मैंने खुद ऐसा अनुभव नहीं किया है। लेकिन मेरी बहुत सारी सहेलियों के साथ ऐसा हुआ है। अगर आप बहुत महत्वाकांक्षी हैं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं, तो कई बार लोग आपको ट्रबल मेकर कहने लगते हैं। दुर्भाग्य से ये शब्द लड़कों के लिए इस्तेमाल नहीं होते। उनके लिए तो महत्वाकांक्षी होना सामान्य बात है।'

Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
शरवरी ने कहा कुछ तो लोग कहेंगे
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि समाज बदल चुका है। वरना हर लड़की पढ़-लिखकर काम पर क्यों जाती? इसका श्रेय हमारे माता-पिता को जाता है। उन्होंने अपने समय में संघर्ष करके बेटियों को पढ़ाया-लिखाया और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम कुछ बदलाव लाएं और उनके लिए कुछ करें। अब लोगों को जो कहना है, कहेंगे... कुछ तो लोग कहेंगे।'

Sharvari opened up about her reaction on unsuccessful films and women challenges as a bride in recent intervie
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम
मानसिक स्वास्थ्य पर क्या बोलीं शरवरी?
शरवरी से पूछा गया कि अगर उन्हें अपने आसपास कोई एक बदलाव लाने का मौका मिले तो वह क्या करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की बात की। उनका कहना है कि इस बारे में लोगों को खुलकर बात करनी चाहिए। वह कहती हैं, 'मैं चाहूंगी कि लोग मानसिक स्वास्थ्य को कभी नजरअंदाज न करें। लड़के हों, लड़कियां हों या किसी भी उम्र के लोग, सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए।'
वह आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि सबसे आसान तरीका बातचीत है। अगर आपको कभी लग रहा है कि आप उदास हैं या अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो उसे अपने अंदर न रखें। उम्मीद है कि आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसका आप सहारा ले सकें। या फिर आप किसी और का सहारा बनें। इन बातों पर खुलकर बातचीत होनी चाहिए। इस बारे में जागरूकता पहले से है, लोग बात भी कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस पर और बात होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed