फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi

बड़े पर्दे पर कितना बदलेगा ‘मिर्जापुर’ का अनुभव? रसिका दुग्गल बोलीं- थिएटर में हर ट्विस्ट का असर अलग होगा

Thu, 20 Aug 2026 07:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

Rasika Dugal Exclusive Interview: ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की कहानी अब बड़े पर्दे पर आने वाली है। सीरीज में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला से बातचीत में रसिका ने बताया कि इतने वर्षों तक इस किरदार को निभाने के बाद जब वह फिर बीना बनीं, तो उन्हें इसमें कुछ नया भी देखने को मिला। 

विज्ञापन
Trending Videos

Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला

‘जैसे किसी पुराने किरदार में दोबारा जाना’
रसिका कहती हैं, ‘मेरे लिए बीना में वापस जाना ऐसा था जैसे किसी ऐसे व्यक्ति के दिमाग में दोबारा जाना, जिसके साथ मैं कई वर्षों से रह रही हूं। आप किसी किरदार के साथ इतने लंबे समय तक रहते हैं तो उसके बारे में बहुत कुछ आपके भीतर जमा हो जाता है। लेकिन फिर भी जब आप उसे दोबारा निभाते हैं तो उसके कुछ नए पहलू सामने आते हैं। इस बार भी मेरे लिए ऐसा ही था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला

बीना की ताकत उसके अधिकार हैं
बीना को लेकर वह कहती हैं, ‘वह हमेशा से समझती रही है कि ताकत सिर्फ शारीरिक शक्ति या अधिकार से नहीं आती। धैर्य, समझदारी, सही समय का इंतजार करने की क्षमता भी ताकत है। सबसे जरूरी बात यह है कि वह जानती है कि उसे खुद को कैसे बचाए रखना है। ये चीजें उसके व्यक्तित्व का हिस्सा हैं।’

विज्ञापन

Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला

'फिल्म में दांव पहले से बड़े हैं’
फिल्म में कहानी के साथ किरदारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर रसिका कहती हैं, ‘फिल्म में दांव पहले से बड़े हैं। हर किरदार को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिनके नतीजे भी पहले से कहीं ज्यादा दूर तक जाते हैं। इस दुनिया की खास बात यह है कि बड़े पैमाने पर होने के बावजूद यह अपने किरदारों के इमोशंस से जुड़ी रहती है। मुझे लगता है कि मेरा किरदार ही इस पूरी कहानी को और दिलचस्प बनाता है।’

Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला

‘सिर्फ एक्शन नहीं, ड्रामा भी गहरा’
‘मिर्जापुर’ के सीरीज से फिल्म तक जाने के सफर पर पर रसिका कहती हैं, ‘सिनेमा में चीजों को और आगे ले जाने की गुंजाइश होती है। इस फिल्म में एक्शन बड़ा है, लेकिन मेरे लिए सिर्फ एक्शन का बड़ा होना ही महत्वपूर्ण नहीं है। ड्रामा ज्यादा तीखा है, किरदारों के बीच के टकराव ज्यादा गहरे हैं और बदले की भावना भी कहानी में एक अलग स्तर पर पहुंचती है। जब आप इन किरदारों को बड़े पर्दे पर देखते हैं तो हर चीज ज्यादा करीब और ज्यादा प्रभावशाली महसूस होती है।’

Rasika Dugal Exclusive Interview: actress talks about Mirzapur The Movie and her character Beena Tripathi
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

‘थिएटर में हर ट्विस्ट का असर अलग होता है’
ओटीटी और थिएटर के अनुभव में फर्क बताते हुए रसिका कहती हैं, ‘हम इतने वर्षों से इन किरदारों के साथ एक इमोशनल रिश्ता बना चुके हैं। अब वही भावनाएं बड़े पर्दे पर सामने आएंगी। जब आप थिएटर में किसी किरदार को देखते हैं और आपके आसपास बैठे लोग भी उसी पल को महसूस कर रहे होते हैं, तो उसका अनुभव अलग होता है। स्ट्रीमिंग पर दर्शक अपने तरीके से कहानी के साथ जुड़ते हैं, लेकिन थिएटर में आप वही अनुभव बहुत सारे लोगों के साथ साझा करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed