{"_id":"6b0004557c0dfa112d0dd933","slug":"jackie-shroff-shared-his-personal-memories-og-tiger-shroff-and-his-mother-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर, 'टावर हाउस' देखकर घर तक भागे थे अभिनेता","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर, 'टावर हाउस' देखकर घर तक भागे थे अभिनेता
Fri, 20 Nov 2026 01:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:57 PM IST
सार
- अभिनेता जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'काली खेती' में नजर आने वाले हैं।
- अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान एक्टर ने अपने व्यक्तिगत जीवन पर काफी कुछ कहा।
- इतना ही नहीं जैकी ने अपनी बायोपिक पर भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ, अभिनेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने फैंस को कई हिट फिल्में दी हैं। अब उनकी हॉरर फिल्म 'काली खेती' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अमर उजाला से खास बातचीत में एक्टर ने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव और डर पर बात की। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बायोपिक की शुरुआत वह कहां से करना चाहते हैं।
इस फिल्म को देखकर लगा था डर
अपनी बातचीत में जैकी श्रॉफ ने बचपन का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, 'नौ-दस साल का था। गणपति के दिनों में दर्शन के बाद मैंने 'टावर हाउस' फिल्म देखी थी। उसमें एक खाली टावर था और किसी के चलने की टक-टक आवाज आती थी। उस उम्र में ऐसी फिल्म देख लो तो दिमाग में बैठ जाती है। फिल्म देखने के बाद जब मैं घर जा रहा था तो मुझे लगा कि कोई मेरे पीछे दौड़ रहा है और वैसी ही टक-टक की आवाज आ रही है। मेरा घर तो पांच मिनट की दूरी पर था, लेकिन मैं भागकर घर पहुंचा। सीढ़ियां चढ़कर दरवाजा खोला और अंदर चला गया। सामने मां थीं। उन्हें देखकर लगा कि अब सुरक्षित हूं। पहाड़ पर अकेले चलते हुए वही सब फिर याद आने लगा। अंधेरा था, रास्ता सुनसान था और बचपन की वह आवाज दिमाग में घूम रही थी।'

Trending Videos
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu
एक्टर ने बताया किस चीज से डरते थे टाइगर
एक्टर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, 'टाइगर को गुब्बारों से डर लगता था। मैं घर में जाता था तो वह मुझसे छिप जाता था या भाग जाता था। मुझे समझ में ही नहीं आता था कि आखिर उसे गुब्बारों से इतना डर क्यों लगता है। बच्चे भी न, कभी-कभी ऐसी चीज से डर जाते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। करीब 1-2 साल की उम्र में उसका डर निकल गया। मैंने भी गुब्बारे लाने बंद कर दिए थे। मैं उन्हें फोड़ना नहीं चाहता था। फिर धीरे-धीरे उसने खुद ही समझ लिया और उसका डर चला गया।'

- फोटो : एएनआई
असल जिंदगी में सबसे बड़ा डर क्या है?
जैकी श्रॉफ ने अपने व्यक्तिगत जीवन के डर को भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'अंदर जो डर है, वही सबसे ज्यादा है। डर तो हर चीज का है। जिंदगी कब खत्म हो जाए, कब क्या हो जाए, किसी को पता नहीं। इससे बड़ा डर क्या हो सकता है? हममें से किसी को नहीं मालूम कि कल क्या होगा। इसलिए जो आज हमारे हाथ में है, उसे अच्छी तरह से निभाना चाहिए। प्यार-मोहब्बत से रहना चाहिए, एक-दूसरे की इज्जत करनी चाहिए, उनके परिवार की इज्जत करनी चाहिए और खुश रहना चाहिए। डराने वाले तो बहुत हैं। जिंदगी में कोई हंसाता है, कोई रुलाता है ...अब आप किस बात को पकड़कर बैठेंगे? जिंदगी चलती रहती है, हमें भी प्यार से चलते रहना चाहिए।'

- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी ने बताया किन चीजों को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं?
जैकी श्रॉफ ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा 'अपने लोगों की फिक्र तो रहती ही है। जिनसे प्यार है, जिन दोस्तों के साथ रहते हैं, उनके साथ कितना वक्त मिलेगा, यह किसे पता है? आज साथ हैं, कल क्या होगा, कोई नहीं जानता। इसलिए जब तक साथ हैं, प्यार से रहना चाहिए और एक-दूसरे की कद्र करनी चाहिए। मुझे प्राकृतिक आपदाओं को देखकर भी बहुत चिंता होती है। बाढ़ आती है तो सोचता हूं कि वहां रहने वाले लोगों का क्या होगा? उन्हें खाना कैसे मिलेगा? धरती हमारी मां है। हम इसी पर रहते हैं और इसी को तकलीफ पहुंचाते हैं। धरती भी जिंदा है। कभी तूफान आता है तो कभी वह खुद को साफ करती है। लोग भी हर तरह के होते हैं। कुछ सकारात्मक सोच रखते हैं, तो कुछ नकारात्मक। कोई प्यार करता है तो कोई आलोचना। हर किसी की सोच एक जैसी नहीं हो सकती। लेकिन धरती के मामले में हमें थोड़ा तो सोचना ही चाहिए। धरती हमारी मां है। जैसे हम अपनी मां का ख्याल रखते हैं, वैसे ही धरती का भी रखना चाहिए। वह भी जिंदा है। हम उसे इतना दर्द क्यों देते हैं?'

- फोटो : इंस्टाग्राम- जैकी श्रॉफ
बायोपिक पर क्या बोले जैकी श्रॉफ?
जैकी श्रॉफ ने अपनी जिंदगी की बायोपिक पर कहा, 'मेरी जिंदगी पर फिल्म बने तो शुरुआत मां से ही होनी चाहिए। मेरी कहानी में मां सबसे पहले आती हैं। उन्होंने ही मुझे जिंदगी जीना सिखाया। जो कुछ भी हूं, उसमें उनका बहुत बड़ा हाथ है।'
जैकी ने बताई कौन सी आदत नहीं बदली
अपनी मां को याद कर अभिनेता ने कहा, 'दाल-चावल (हंसते हैं) मां के हाथ का खाना और उनकी आदतें। मां सबके साथ प्यार बांटती थीं। उनका हाथ हमेशा खुला रहता था। वह किसी को देने में पीछे नहीं हटती थीं। एक हाथ खुला है, एक हाथ आता है, एक हाथ जाता है। वह चलता ही रहता है। मां से जो सीखा, वह आज भी मेरे अंदर है। कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो इंसान के साथ हमेशा रहती हैं। मेरी मां की यह बात मेरे अंदर आज भी है।'