Captain America 4: लंदन में 'कैप्टन अमेरिका 4' के सितारों का भव्य स्वागत, ट्राफलगर स्क्वायर से आईं तस्वीरें
Captain America Brave New World: फिल्म 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' अगले महीने रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म की कास्ट और क्रू लंदन पहुंची है।
विस्तार
मार्वल स्टूडियो की आगामी फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म के सितारे लंदन पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। फिल्म की कास्ट और क्रू लंदन के आइकॉनिक ट्राफलगर स्क्वायर पर जुटे। इस दौरान, एंथनी मैकी, हैरिसन फोर्ड, डैनी रामिरेज नजर आए।
मार्वल्स ने शेयर किया पोस्ट
मार्वल्स स्टूडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शुक्रवार 31 जनवरी को एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' के सितारे दिखाई दे रहे हैं। साथ में कैप्शन लिखा है, 'ब्रिटेन ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' के कलाकारों और क्रू का स्वागत'। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सितारों के चेहरे पर दिखा उत्साह
मार्वल्स की आगामी फिल्म फिल्म की कास्ट और क्रू इस फिल्म के वर्ल्ड लॉन्च से पहले एक स्पेशल शोकेस के लिए पहुंच हैं। हैरिसन फोर्ड, एंथनी मैकी और डैनी रामिरेज लंदन के प्रतिष्ठित ट्राफलगर स्क्वायर पर फोटो क्लिक कराते नजर आए। सभी सितारों के चेहरे पर खुशी नजर आई। तीनों ने कैप्टन अमेरिका की विशालकाय शील्ड की प्रतिकृति के साथ पोज दिए।
यह खबर भी पढ़ें:
Sudesh Lehri: एक थप्पड़ ने कैसे बदल दी सुदेश लहरी की जिंदगी, संघर्ष के दिनों को याद करके हुए भावुक
कई भाषाओं में आ रही फिल्म
फिल्म में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाने वाले एक्टर एंथनी मैकी ने अपने किरदार को लेकर खुशी जताई। मार्वल यूनिवर्स में शामिल होने वाले दिग्गज अभिनेता फोर्ड ने भी फिल्म की रिलीज के लिए अपना उत्साह साझा किया। वहीं, डैनी रामिरेज ने मार्वल परिवार का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया अदा किया। मार्वल्स की यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Swara Bhasker: स्वरा भास्कर का दावा, हैक हो गया एक्स अकाउंट, अभिनेत्री ने खुद दिया अपडेट