Swara Bhasker: स्वरा भास्कर का दावा, हैक हो गया एक्स अकाउंट, अभिनेत्री ने खुद दिया अपडेट
Swara Bhasker X Account: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में बताया कि उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट कथित कॉपराइट अल्लंघन के आरोप में सस्पेंड हो गया है। मगर, इस मामले में आज अपडेट शेयर करते हुए स्वरा का कहना है कि उनका एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है।
विस्तार
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कल गुरुवार 30 जनवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनके एक्स अकाउंट को गणतंत्र दिवस की एक पोस्ट के कारण कथित कॉपीराइट उल्लंघन का सामना करना पड़ा। इसके चलते अभिनेत्री का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। हालांकि, आज शुक्रवार को उन्होंने अपडेट शेयर किया है और दावा किया है कि उनका अकाउंट हैक किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Manraj Jawanda: कौन हैं रैपर रफ्तार की पत्नी मनराज जवंदा? जानें किस इंडस्ट्री से रखती हैं ताल्लुक
स्वरा का दावा, हैक हुआ एक्स अकाउंट
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कई सारी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। कवर फोटो पर लिखा है, 'अपडेट- मेरे एक्स अकाउंट के साथ और ज्यादा ड्रामा'। साथ में कैप्शन लिखा है, 'और अब... ऐसा लगता है कि मेरा ट्विटर/एक्स अकाउंट हैक हो गया है'! स्वरा का कहना है कि उनका डेलीगेशन इनवाइट भी किसी और को मिल गया है।
नहीं बदल पा रहीं पासवर्ड
स्वरा ने लिखा है, 'कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप के बाद 30 जनवरी को मेरा अकाउंट लॉक हो गया था, जिसके खिलाफ मैंने अपील की है। इसके बाद, मैंने अपना पासवर्ड बदलने और अपने एक्स अकाउंट को फिर से एक्सेस करने की कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं। फिर, मुझे एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद कर दिया गया। अगले दिन 31 जनवरी को मुझे एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया कि किसी अज्ञात अकाउंट ने मेरे हैंडल से प्रतिनिधिमंडल आमंत्रण (डेलीगेशन इनवाइट) स्वीकार कर लिया है। अब वह पोस्ट कर सकता है, डीएम भेज सकता है और लिस्ट व ग्रुप बना सकता है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Sudesh Lehri: एक थप्पड़ ने कैसे बदल दी सुदेश लहरी की जिंदगी, संघर्ष के दिनों को याद करके हुए भावुक
ब्लू टिक अकाउंट पर नहीं है एक्ट्रेस का एक्सेस
स्वरा भास्कर का कहना है, 'मैंने किसी को ऐसा कोई इनवाइट नहीं भेजा है। ब्लू टिक वैरिफाइड मेरा अकाउंट (@reallySwara) अभी भी एक्स पर दिखाई दे रहा है, लेकिन अब मेरा एक्सेस उस पर नहीं है। ऐसा लगता है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है'। बता दें कि 30 जनवरी को स्वरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि 'ट्विटर या एक्स ने मेरे अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया, एक हैप्पी रिपब्लिक डे की शुभकामना पोस्ट करने के लिए'।