फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection

बॉक्स ऑफिस: 500 करोड़ कमाने से इतनी दूर 'जेलर 2', 'नई नवेली' पर नहीं हुआ 'प्रहार' का असर

Tue, 20 Oct 2026 08:50 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 20 Oct 2026 08:50 AM IST
सार

Jailer 2 Day 5 Collection Worldwide: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'जेलर 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्में भी एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं।

विज्ञापन
Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए कमाई का नया हिसाब लेकर आया। रजनीकांत की 'जेलर 2' की नजरें अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर हैं, तो अजय देवगन की 'दृश्यम 3' दुनियाभर में इस आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं, 'रणबाली', 'नई नवेली' और 'प्रहार' की कमाई में वीकेंड के बाद कितनी गिरावट आई और रिलीज के चौथे तक किस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये बटोरे, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
वर्ल्डवाइड छाई 'जेलर 2'
रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है। फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पांचवें दिन भारत में 42.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 242.25 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं, दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 477.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी 500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को करीब 22.25 करोड़ रुपये और कमाने हैं।

हालांकि, रविवार की तुलना में सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। चौथे दिन इसने भारत में 55.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है और अब निगाहें इसके 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection
फिल्म नई-नवेली - फोटो : एक्स
'नई नवेली' के लिए कैसा रहा मंडे?
  • नई नवेली में यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं।
  • फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 14.15 करोड़ रुपये हो गई है।
  • वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
  • बता दें कि रविवार को फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • ऐसे में सोमवार को इसकी कमाई में 43.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
  • फिल्म को शुरुआती वीकेंड पर दर्शकों का कुछ समर्थन मिला, लेकिन कामकाजी दिन शुरू होते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार' ने कितना किया बिजनेस?
राजकुमार राव की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' ने सोमवार को भारत में 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 11.15 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 13.26 करोड़ रुपये और दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन 15.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रविवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से सोमवार को इसकी कमाई में 45.2 फीसदी की गिरावट आई।

Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection
रणबाली मूवी रिव्यू - फोटो : X
नॉन वीकेंड पर 'रणबाली' का क्या हुआ हाल?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' को भी सोमवार को कमाई के मोर्चे पर झटका लगा। फिल्म ने चौथे दिन भारत में 5.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल भारतीय नेट कमाई 29.45 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये है।

Box Office Report Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3 Ranabaali Movies Collection
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का जलवा जारी
  • अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।
  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 19 अक्टूबर को 18वें दिन भारत में 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इसके साथ ही इसकी कुल भारतीय नेट कमाई 350.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
  • फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 420.32 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 548.07 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed