फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor Meets UP CM Yogi Adityanath his company will make film city

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने सीएम योगी से की मुलाकात, फिल्म निर्माता की कंपनी बनाएगी 'फिल्म सिटी'

Fri, 27 Jun 2025 11:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 27 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

Boney Kapoor Met Yogi Adityanath: हाल ही में, बोनी कपूर की कंपनी, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंटरनेशनल फिल्म सिटी' का विस्तृत लेआउट प्लान भी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) को सौंपा।

विज्ञापन
Boney Kapoor Meets UP CM Yogi Adityanath his company will make film city
फिल्म निर्माता बोनी कपूर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor

विस्तार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने सीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। तस्वीर शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ सार्थक बैठक हुई।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

विज्ञापन

Trending Videos

बोनी कपूर की कंपनी ने सौंपा प्लान
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में, बोनी कपूर की कंपनी, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंटरनेशनल फिल्म सिटी' का विस्तृत लेआउट प्लान भी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) को सौंपा। 
वाईईआईडीए की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक वाईईआईडीए अब योजना की समीक्षा करेगा और मंजूरी देने के बाद, फिल्म सिटी का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

Boney Kapoor Meets UP CM Yogi Adityanath his company will make film city
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor

सेक्टर-21 में बनेगी फिल्म सिटी
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-21 में 1,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाने का प्लान है। इसका पहला चरण 230 एकड़ जमीन पर शुरू होगा, जिसकी लागत लगभग 1,510 करोड़ रुपये है।
सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि बोनी कपूर की कंपनी ने इस प्रोजेक्ट की सबसे ज्यादा बोली लगाई है। उन्हें 18 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश के साथ मंजूरी दे दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर, लिखी दिल की बात

विज्ञापन

तीन चरणों में होगा काम
यह परियोजना अगले आठ वर्षों में तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में, 230 एकड़ में निर्माण होगा। इसके बाद चरण 2 और 3 में बाकी 770 एकड़ पर काम होगा।
पहले 155 एकड़ का इस्तेमाल फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट और एक फिल्म संस्थान जैसी चीजें बनाई जाएंगी। इसके अलावा 75 एकड़ को कार्यालयों और मनोरंजन परिसरों के तौर पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed