फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boman irani directorial debut movie The Mehta Boys Trailer Out know when and where it release

The Mehta Boys Trailer: 48 घंटें..दो लोग, द मेहता बॉयज का ट्रेलर रिलीज; पिता-पुत्र के रिश्ते पर फिल्म लाए बोमन

Wed, 29 Jan 2025 02:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 29 Jan 2025 02:30 PM IST
सार

The Mehta Boys Trailer Out: बोमन ईरानी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में अभिनेता अविनाश तिवारी के साथ नजर आए, जो उनके पिता की भूमिका निभा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Boman irani directorial debut movie The Mehta Boys Trailer Out know when and where it release
‘द मेहता बॉयज’ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बोमन ईरानी की फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह अभिनेता की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। इससे वह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर में बाप-बेटे के उलझे हुए रिश्ते की झलक देखने को मिली। कहानी हल्के-फुल्के पलों के साथ भावनाओं को गहन तरीके प्रस्तुत करती दिखी। 
विज्ञापन


निर्माताओं ने रिलीज किया ट्रेलर
बुधवार को ‘द मेहता बॉयज’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया गया। निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, प्यार, समझ और दूसरा मौका ही सबकी जड़ है। फिल्म के ट्रेलर में बोमन ईरानी अपने को-स्टार अविनाश तिवारी के पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ में श्रेया चौधरी और पूजा सरूप भी नजर आई हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Neetu Kapoor: गलतफहमी की वजह से जब नीतू ने किया राज कपूर पर गुस्सा, नशे में थे ऋषि, बोलीं- मैं दंग रह गई...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)



बाप-बेटे के कठिन रिश्तों की कहानी 
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 26 सेकंड का ट्रेलर रिलीज किया, जिसकी शुरुआत बोमन ईरानी के किरदार से होती है, जो अपने बेटे अमय के साथ रहने आता है, जिसका किरदार अविनाश तिवारी ने निभाया है। ट्रेलर में उनके बीच के कठिन रिश्ते को भी देखा जा सकता है, क्योंकि दोनों ही एक दूसरे से सहमत नहीं होते हैं। श्रेया चौधरी अमय की प्रेमिका जारा की भूमिका निभाती हैं, जो उसे उसके पिता को समझने में मदद करती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज

इस दिन होगी रिलीज 
यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसका निर्देशन बोमन ईरानी ने किया है। उन्होंने फिल्म में अहम भूमिका भी अदा की है। फिल्म की कहानी अकादमी पुरस्कार विजेता अलेक्जेंडर दिनलारिस जूनियर ने बोमन ईरानी के साथ लिखा है। श्रेया चौधरी और पूजा सरूप अहम भूमिका अदा करती दिखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed