फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zubeen Garg Family Requested Hold Cremation In Vicinity of Guwahati

Zubeen Garg: कहां होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार? असम के शिक्षा मंत्री ने परिवार के साथ मिलकर तय की जगह

Sun, 21 Sep 2025 09:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 21 Sep 2025 09:31 PM IST
सार

चर्चित सिंगर जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार असम में कहां पर होगा, इस बात की जानकारी परिवार द्वारा साझा नहीं की गई थी। अब राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया है कि परिवार के साथ विचार करके जगह तय कर ली गई है।

विज्ञापन
Zubeen Garg Family Requested Hold Cremation In Vicinity of Guwahati
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के संभावित अंतिम संस्कार स्थल का विवरण साझा किया। गायक के परिवार के साथ चर्चा के बाद मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि परिवार ने गुवाहाटी के पास अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन

गुवाहाटी के एक गांव में होगा अंतिम संस्कार 
एएनआई की खबर के अनुसार मीडिया से बात करते हुए रनोज पेगू ने कहा, ‘आज सुबह गायक जुबीन का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद हमने परिवार के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनकी प्राथमिकताएं तय करने के लिए चर्चा की। दो विकल्प थे जोरहाट और गुवाहाटी। हमने दोनों जगहों के कुछ स्थानों पर चर्चा की। चर्चा के बाद परिवार ने अनुरोध किया कि गुवाहाटी के आसपास के क्षेत्र में अंतिम संस्कार करना उनके लिए बेहतर होगा। हम इसकी सूचना असम के मुख्यमंत्री को देंगे।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘यह गुवाहाटी से जोरहाट जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनापुर के पास कोमारकुसी गांव में होगा। मैं आपको अंतिम संस्कार की सही तारीख नहीं बता सकता क्योंकि इस पर परिवार के साथ चर्चा की जाएगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के सीएम ने साझा किया ट्वीट 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्यों की इच्छा के बाद असम कैबिनेट ने कमरकुची ( गुवाहाटी से सिर्फ 7-8 किमी दूर खानापारा) में जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। राज्य सरकार उस स्थान पर जुबीन गर्ग की समाधि भी बनाएगी।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed