फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zoya Akhtar opens up on training Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda to deal with negativity and nepotism

Zoya Akhtar: नेपोटिज्म के खिलाफ जोया अख्तर की पहल, द आर्चीज की रिलीज से पहले स्टारकास्ट को दिया यह गुरुमंत्र

Wed, 21 Jun 2023 01:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में जोया ने कहा कि जेडी बनो और अपने काम पर ध्यान दो। दुनिया आपको जज करेगी और तरह-तरह की बातें भी करेगी, लेकिन आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना है और अपने काम से ही लोगों को जवाब भी देना है।

विज्ञापन
Zoya Akhtar opens up on training Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda to deal with negativity and nepotism
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 
विज्ञापन

 फिल्म निर्माता जोया अख्तर अपनी फिल्म ‘द आर्चीज’ की घोषणा के बाद से विवादों में घिर गई हैं। फिल्म का टीजर  रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग जोया पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। जोया ने फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा को कास्ट किया है। अब जोया ने फिल्मों में काम करने को लेकर इन बच्चों को एक गुरु मंत्र दिया है। तो चलिए जानते हैं कि निर्माता ने क्या कहा है।

 

जोया ने स्टार कास्ट को दिया यह गुरु मंत्र
हाल ही में, एक इंटरव्यू में जोया ने कहा कि जेडी बनो और अपने काम पर ध्यान दो। दुनिया आपको जज करेगी और तरह-तरह की बातें भी करेगी, लेकिन आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना है और अपने काम से ही लोगों को जवाब भी देना है। जोया ने यह भी कहा कि यह स्वाभाविक है कि कोई भी बच्चा अपने माता-पिता के करियर को चुनेगा और किसी को भी यह तय नहीं करना चाहिए कि वह क्या कर सकता है और क्या नहीं। 

विज्ञापन


Deepika Kakar: दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, बेटे के माता-पिता बने एक्टर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

जोया ने काम को नियंत्रित करने की दी सीख
अपनी स्टारकास्ट को सलाह देते हुए जोया ने कहा,  ‘दिन के अंत में यदि आप अपना काम अच्छी तरह से करते हैं तो आप विनर होते हैं। मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान देती हूं कि मुझे क्या करना है और अगर मैं इसे पूरी ईमानदारी से करती हूं, तो मेरे काम की दर्शक भी सराहना करते हैं। हम दर्शकों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, लेकिन अपने काम पर पूरी तरह नियंत्रित कर सकते हैं। बस आपको फोकस करना है और अपना काम बेहतर करना है।’ 


Kajol: अजय देवगन से शादी करना काजोल के करियर के लिए बना गेम चेंजर, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा


फैंस पसंद आ रहा है स्टार कास्ट का लुक
आपको बता दें कि  'द आर्चीज' फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सभी स्टार किड्स का लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके अलावा वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और डॉट भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने टीजर तो रिलीज कर दिया है , लेकिन अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का एलान नहीं किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed