{"_id":"5bf7b7b6bdec2241b2772c8b","slug":"zero-song-mere-naam-tu-has-been-released-shahrukh-khan-and-anushka-sharma-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जीरो' में 'मेरा नाम तू' कहते ही अनुष्का के लिए हीरो बने शाहरुख खान, गाना रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' में 'मेरा नाम तू' कहते ही अनुष्का के लिए हीरो बने शाहरुख खान, गाना रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Zero
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाना दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही दिनों में 'जीरो' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 10 मिलियन से भी ज्यादा बार देख जा चुका है। 'जीरो' के इस गाने को नाम 'मेरा नाम तू' है।
'मेरा नाम तू' जैसे रोमांटिक गाने को अभय जोधपुरकर ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक अजय-अतुल है। 'मेरा नाम तू' में शाहरुख खान की वही रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है जिसके लिए वह बॉलीवुड के किंग खान हैं।
वहीं इस गाने में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। पता हो कि 'मेरा नाम तू' की पहली झलक 'जीरो' के ट्रेलर के दौरान भी देखने और सुनने को मिली थी।

जीरो
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि शाहरुख खान की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। बीती ईद को 'जीरो' का टीजर भी रिलीज हुआ था। टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान दिखाई दिए थे। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म 'जीरो' में सलमान खान एक गाने में कैमियो करते दिखेंगे।
इतना ही नहीं सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी सहित रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल, आर माधवन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं। 'जीरो' के ट्रेलर लांच पर शाहरुख ने यह भी बताया था कि इस फिल्म उनका बउआ सिंह कहां से प्रेरित हैं। शाहरुख के मानें तो उन्हें बौना बउआ सिंह का किरदार करने का विचार साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल के अप्पू राजा के किरदार को देखकर आया। कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल साल 1989 में रिलीज हुई थी।