Zeenat Aman: जीनत अमान ने 'डॉन' के 'खइके पान बनारस वाला' की यादें की ताजा, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट
Khaike Paan Banaraswala Song: फिल्म 'डॉन' का 'खईके पान बनारस वाला' याद होगा? इस गाने को लेकर जीनत अमान ने अपनी यादें ताजा की हैं।
विस्तार
फिल्म 'डॉन' का गाना 'खइके पान बनारस वाला' खूब लोकप्रिय हुआ। आज भी इसे खूब चाव से लोग सुनते हैं। यह गाना अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माया गया। जीनत अमान ने आज सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ी यादें ताजा की हैं। अभिनेत्री के पोस्ट पर रणवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है, जो फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में नजर आएंगे।
अफवाह पर की बात
जीनत अमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से डॉन के इस गाने की क्लिप साझा की है। उन्होंने आगे कैप्शन लिखा है, 'यदि आप एक टीम इंडस्ट्री में काम करते हैं और आपको किस्मत का साथ मिलता है तो रचनात्मक और सांस्कृतिक जादू रचने में आपकी भी छोटी सी भूमिका हो सकती है'। आगे लिखा, 'अफवाह है कि ‘खइके पान बनारसवाला’ को मूल रूप से 'डॉन' में शामिल नहीं किया जाना था। इसे देव आनंद की बनारसी बाबू के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे खराब बताकर अस्वीकार कर दिया गया था। इस बीच निर्देशक चंद्र बरोट ने अमिताभ बच्चन के साथ 'डॉन' की शूटिंग पूर कर ली थी। उन्हें लगा कि फिल्म के दूसरे भाग में कथानक से थोड़ी राहत की जरूरत है। फिल्म खत्म होने के काफी समय बाद कलाकार और क्रू एक नया वीडियो शूट करने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंचे।
हाई हील में अभिनेत्री ने किया डांस
शानदार गाना, व्यंग्य से भरे बोल, एक अनूठी बीट, किशोर कुमार की आवाज और मिस्टर बच्चन का अभिनय... इन सभी चीजों से भरपूर‘खइके पान बनारसवाला’ एक जबर्दस्त हिट साबित हुआ। इस गाने को शूट करने में कई दिन लगे और जो बात मुझे सबसे अच्छी तरह याद है, वह है बच्चन ने जिस मात्रा में पान खाए। सेट पर वे जो ऊर्जा लेकर आए। उनकी लंबाई काफी ज्यादा है। लिहाजा यह उन कुछ गानों में से एक है, जिसमें निर्देशक ने मुझे हाई हील में नचाया।
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख के गाने के लिए कही ये बात
जीनत अमान ने आगे लिखा, 'अच्छी बात है कि यह गाना देशभर में चा गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दर्शक सिर्फ इस एक गाने को देखने के लिए बार-बार थिएटर जा रहे थे। बाद में इसे शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की 2006 की फिल्म के रीमेक में फिर से पेश किया। और उनका गाना भी उतना ही खूबसूरत बना, जितना हमारा था। अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैंने इस मंगलवार कुछ पुरानी यादें ताजा कीं और आप भी कर सकते हैं। खुल जाए बंद अकाल का ताला'!
SS Rajamouli Watches Pushpa 2: थिएटर में 'पुष्पा 2' देखने पहुंचे एस एस राजामौली, यूजर्स बोले- कैसा है रिव्यू?
रणवीर सिंह ने की टिप्पणी
जीनत अमान के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने कमेटं कर लिखा है, 'यह गाना हमेशा फेवरेट है'। उर्मिला मातोंडकर ने कमेंट कर लिखा, 'यह गाना हमारा भी पंसंदीदा है'। बता दें कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका अदा करने वाले हैं।
Kiara Adani: बॉलीवुड के अलावा साउथ में बजेगा कियारा आडवाणी की फिल्मों का डंका, गेम चेंजर-वॉर 2-डॉन 3 भी शामिल