फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmmaker SS Rajamouli attended a special screening of Allu Arjun Movie Pushpa 2 at Hyderabad video Viral

SS Rajamouli Watches Pushpa 2: थिएटर में 'पुष्पा 2' देखने पहुंचे एस एस राजामौली, यूजर्स बोले- कैसा है रिव्यू?

Tue, 10 Dec 2024 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Dec 2024 03:08 PM IST
सार

SS Rajamouli Watched Pushpa 2: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक हाल ही में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 देखने पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
filmmaker SS Rajamouli attended a special screening of Allu Arjun Movie Pushpa 2 at Hyderabad video Viral
पुष्पा 2, एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में लगी है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फैंस के साथ-साथ तमाम सितारे भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में निर्देशक एस एस राजामौली भी यह फिल्म देखने थिएटर में पहुंचे। राजामौली हैदराबाद के विमल सिनेमाघर में फिल्म 'पुष्पा 2' देखने पहुंचे। उनका वीडियो वायरल रहो रहा है। 

विज्ञापन

स्पेशल स्क्रीनिंग में हुए शामिल
सोशल मीडिया पर एस एस राजामौली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे थिएटर से बाहर आते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एस एस राजामौली हैदराबाद के विमल थिएटर में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। पैपराजी की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, वे चुपचाप कार में बैठे और रवाना हो गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने की रिव्यू की डिमांड
एस एस राजामौली का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनसे रिव्यू की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक्स पर जल्द ही रिव्यू शेयर करना'। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म कैसी लगी सर?' फिल्म पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह साल 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और अब दूसरा पार्ट भी जमकर कमाई कर रहा है।
OTT This Week: ओटीटी पर होगी मनोज बाजपेयी से लेकर सूर्या तक की धूम, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

विज्ञापन

एस एस राजामौली ने बताया अनुभव
एस एस राजामौली फिल्म के हैदराबाद में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में भी उपस्थित रहे थे। उन्होंने फिल्म के प्रति अपना उत्साह दिखाते हुए कहा था, 'इस फिल्म को प्रमोशन की जरूरत नहीं'। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर भी वे कुछ महीनों तक गए। इस दौरान सुकुमार ने उन्हें पुष्पराज का इंट्रोडक्शन सीन दिखाया था। बात करें पुष्पा 2 की कमाई की तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अब तक 608.8  करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं प्रतियोगी, खेल रहे हैं डबल गेम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed