Zayed Khan: जायद खान को आखिर क्यों पड़ी थी फराह खान की चप्पल? एक्टर ने सुनाए 'मैं हूं ना' के दिलचस्प किस्से
जायद ने अपने मैं हूं ना के दिनों को याद किया है। एक्टर ने फिल्म के गाने चले जैसे हवाएं को लेकर कहा कि इस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मुश्किल हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जायद खान बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म मैं हू ना से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के भाई लक्ष्मण का किरदार अदा किया था। फिल्म में लक्ष्मण के किरदार को खूब पसंद किया गया था। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी रही है। हाल ही में एक्टर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ किस्सों को साझा किया है। उन्होंने बताया है कि इस दौरान फराह खान की चप्पल भी पड़ी थी।
एक्टर ने फिल्म मैं हूं ना के साझा किए किस्से
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए जायद ने अपने मैं हूं ना के दिनों को याद किया है। एक्टर ने फिल्म के गाने चले जैसे हवाएं को लेकर कहा कि इस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मुश्किल हुई थी। साथ ही फराह खान भी काफी नाराज हुई थीं। एक्टर ने कहा कि यह एक समय था जब हम 400 फीट की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे न कि डिजिटल पर थे। एक्टर ने बताया कि ऐसा नहीं था कि जितने भी चाहे टेक ले लो, सेट पर एक डिसिप्लिन में रहना होता था।
शूटिंग के दौरान एक डांसर हो गया था बेहोश
एक्टर ने आगे कहा कि एक टेक देने के बाद हालत खराब हो जाती थी। शूटिंग के दौरान कैमरे ने अमृता राव को कैप्चर कर लिया था और वह मेरी ही तरफ आ रही था। मेरे आसपास हर कोई, तैयार रहो, तैयार रहो, तैयार रहो कह रहा था। वहां, पर कैमरा मेरी तरफ घूमा और उसके बाद मेरे बराबर में डांस करने वाला नीचे गिर गया था। उस वक्त उसे दौरा पड़ा था, क्योंकि वह बहुत ज्यादा थक गया था। मुझे नहीं पता था कि आग मैं क्या करूं। मैंने परफॉर्म करना शुरू कर दिया था, लेकिन उसके बाद मुझे समझ आया कि इस बच्चे ऊपर डांस करना होगा। मैंने सोचा, यह मेरा परिचय नहीं हो सकता है। हालांकि फराह की नाराजगी के बाद भी मैंने कट कह दिया।
heezan Khan: जमानत पर बाहर आने के बाद शीजान खान ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला?
इस दौरान फराह ने फेकी थी चप्पल
जायद ने कहा कि फराह काफी ज्यादा गुस्सा हो गई थीं। मुझे उन्होंने उस वक्त गाली दी और अपनी चप्पल फेक दी थी। एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने फराह से कहा कि आप कैसे उम्मीद कर सकते हो कि मैं किसी मरने वाले के ऊपर डांस करूंगा। मेरे इतना कहने के बाद वह और भी ज्यादा चिल्लाने लगी थीं। आप मेरे सेट पर कट नहीं कह सकते मैं कहूंगी कट। आखिर में, जब यूनिट के सदस्यों को पता चला कि बेचारा आदमी लेटा हुआ है। हालांकि उसे बचा लिया गया था। उसके बाद हमने फिर से किया और अच्छे से हो गया था।
आपको बता दें कि मैं हूं ना का निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, जायद खान और अमृता राव नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
Sara Ali Khan: 'ऐ वतन मेरे वतन' के सेट से सारा ने साझा की तस्वीरें, निर्देशक कन्नन अय्यर को कहा शुक्रिया