Honey Singh-Sonakshi: 9 वर्ष बाद फिर बनी सोनाक्षी और हनी सिंह की जोड़ी, कला स्टार बन हसीना को उड़ाएंगे रैपर!
फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रैपर यो यो हनी सिंह, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ 9 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपने करियर में कई चार्टबस्टर हिट दिए हैं। 9 पहले उनका सॉन्ग देसी कलाकार आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। यूट्यूब पर मौजूद इस गाने के लोग आज भी दीवाने हैं। रैपर यो यो हनी सिंह, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ 9 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।
रिलीज डेट की हुई घोषणा
यो यो हनी सिंह के सॉन्ग 'कलास्टार' की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर गाने का एक नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन लिखा, 'कालास्टार 15 अक्टूबर की तारीख सेव कर लें। प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी को धन्यवाद!!'। इस पोस्ट से जैसा की पता लग रहा है गाना 15 अक्टूबर को आने वाला है। फैंस उतने ही एक्साइटेड हो गए हैं। पोस्टर की बात करें तो सोनाक्षी को सिंह की ओर बंदूक ताने हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
जानिए इस गाने के बारे में
इस से पहले इस गाने का एक टीजर रिलीज हो चुका है। इस गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया है। इसे रोनी अजनाली और गिल मछराई ने लिखा है और इसका म्यूजिक बास योगी ने दिया है। टीजर में दिखाया गया है कि हनी सिंह जेल में होते हैं और बाहर आते ही अपने दोस्त से सोनाक्षी के बारे में पूछते हैं। इसपर उनका दोस्त बताता है कि 3 साल पहले ही उसकी शादी हो गई। बावजूद इसके हनी सिंह उससे मिलने निकल पड़ते हैं। गाने के टीजर को लोग इतना पसंद कर रहे हैं तो साफ जाहिर है कि सॉन्ग सुपरहिट होने वाला है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' और 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' का वह हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: विशाल के आरोप के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सख्त, सेंसर बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में आज से जांच शुरू