फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash Viral Video leaked footage from upcoming movie toxic a fairy tale for grown ups

'टॉक्सिक' के सेट से लीक हुआ फुटेज, दिखा साउथ स्टार यश का जलवा; स्मोकिंग करते सीन वायरल

Mon, 13 Oct 2025 04:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Oct 2025 04:22 PM IST
सार

Yash Toxic Viral Video: साउथ स्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के सेट से एक फुटेज सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। इस वीडियो में यश का जलवा देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Yash Viral Video leaked footage from upcoming movie toxic a fairy tale for grown ups
साउथ एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash, सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ एक्टर यश इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' और महाकाव्य 'रामायण'। आज यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के सेट से उनका एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें उनका अंदाज देखकर फैंस फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन

यश का वायरल वीडियो
साउथ एक्टर यश का एक शानदार वीडियो X पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। 19 मार्च 2026 को 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले यश का यह वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है। इस लीक वीडियो से फिल्म की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यश एक बालकनी पर सिगरेट पीते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश का लुक
यश नीली जींस और बिना शर्ट और अपनी दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों ने इस वीडियो पर 'सुनामी गारंटी' जैसे कमेंट्स और लाल दिल वाला और फायर इमोजी शेयर किए है। ज्यादातर फैंस ने इमोजी के साथ उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

यश का वर्कफ्रंट
फिल्म 'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है। गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी ड्रग माफिया की दुनिया, शक्ति, प्रेम और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'टॉक्सिक' का निर्माण यश और वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।
टॉक्सिक' के अलावा यश नितीश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'एक ही परिवार के तीन सदस्य', फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बताई अपनी फीलिंग्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed