रोमांटिक और स्पाई फिल्मों के बाद अब हॉरर फिल्म बनाएगा यशराज बैनर, वरुण धवन होंगे लीड; जानें कब होगी रिलीज
Yash Raj banner Debut Horror Film: रोमांटिक और स्पाई फिल्में बनाने के बाद यशराज बैनर जल्द ही हॉरर जोनर में एंट्री करने वाला है। चर्चा है कि प्रोड्क्शन हाउस साल 2027 तक अपनी पहली हॉरर फिल्म रिलीज कर सकता है।
विस्तार
अभिनेता वरुण धवन जल्द ही यशराज बैनर के साथ दूसरी बार काम करने वाले हैं। खास बात यह है कि अपनी रोमांटिक फिल्मों और स्पाई-थ्रिलर वर्ल्ड के लिए पहचाना जाने वाला यशराज बैनर अब पहली बार हॉरर फिल्म बनाने वाला है। जानिए इस फिल्म के बारे में…
2027 में करेगा हॉरर की दुनिया में प्रवेश
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। इसके जरिए यशराज पहली बार हॉरर जोनर में कदम रखेगा। इससे पहले बैनर ने स्पाई समेत लगभग हर जॉनर में फिल्म बनाई हैं। फिल्म में लीड रोल के लिए वरुण धवन को कास्ट किया गया है।
'रॉकेट बॉयज' के निर्देशक संभालेंगे कमान
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। अभय पन्नू इससे पहले मशहूर सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का भी निर्देशन कर चुके हैं। 'रॉकेट बॉयज' के बाद यह अभय का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा। वहीं दूसरी तरफ यशराज बैनर भी लगातार नए निर्देशकों के साथ बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण कर रहा है।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
यशराज बैनर की यह हॉरर फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसे अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है।
बताते चलें कि वरुण की यशराज के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह बैनर के साथ 'सुई धागा' में काम कर चुके हैं।