{"_id":"5b3b1d864f1c1b17178b4581","slug":"yamla-pagla-deewana-phir-se-released-has-been-change-now-will-released-31st-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार और जॉन से घबराए धर्मेंद्र, 'यमला पगला दीवाना फिर से' इस तारीख को आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार और जॉन से घबराए धर्मेंद्र, 'यमला पगला दीवाना फिर से' इस तारीख को आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
बॉबी देओल, धर्मेंद्र और सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पता हो कि फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की सीरीज देओल परिवार की सबसे बेहतर सीरीज में से एक है। फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' 15 अगस्त को रिलीज होनी थी अब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 15 अगस्त पर दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यामेव जयते' रिलीज हो रही है। इस वजह से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर लिया है। फिल्म की रिलीज डेट बदलने के जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।

Trending Videos
#BreakingNews: #YamlaPaglaDeewanaPhirSe, which was scheduled for release on 15 Aug 2018, will now release on 31 Aug 2018... It's #Gold versus #SatyamevaJayate on 15 Aug 2018 now... #IndependenceDay2018
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2018
आपको बता दें कि 'यमना पगला दीवाना' का पहला सीक्वल साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसके फिल्म दर्शकों ने धर्मेंद, बॉबी देओल और सनी देओल की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए इस फिल्म का दूसरा सीक्वल साल 2013 में बना। 'यमला पगला दीवाना फिर से' यह फिल्म का तीसरा सीक्वल है।