फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yaar Ka Sataya Hua Hai Out Nawazuddin Siddiqui Shehnaaz Gill heartbreak song runs high on emotion

Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज का गाना 'यार का सताया हुआ है' आउट, रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम

Mon, 03 Jul 2023 05:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 03 Jul 2023 05:40 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल का म्यूजिक एल्बम 'यार का सताया हुआ है' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है। 

विज्ञापन
Yaar Ka Sataya Hua Hai Out Nawazuddin Siddiqui Shehnaaz Gill heartbreak song runs high on emotion
यार का सताया हुआ है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल बीते कुछ दिनों से अपने नए म्यूजिक एल्बम 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने के पोस्टर को देखकर ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था। वहीं, अब यह पूरा गाना रिलीज हो चुका है। म्यूजिक वीडियो में शहनाज और नवाजुद्दीन ऐसे प्रेमियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितों की वजह से अलग हो जाते हैं। 

विज्ञापन

'यार का सताया हुआ है' गाना रिलीज

शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फिल्माया गया गाना 'यार का सताया हुआ है' को देसी मेलोडीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। शाम पांच बजे रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो को चंद मिनटों के अंदर तीन हजार 600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लाइक और व्यूज का ये सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन

बी प्राक ने फिर चलाया अपनी आवाज का जादू

'यार का सताया हुआ है' गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अरविंदर खैरा ने किया है। वहीं, यह म्यूजिक एल्बम शहनाज और नवाजुद्दीन के फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। 


Maaveeran Trailer: मैडोना अश्विन की 'मावीरन' का ट्रेलर जारी, जबर्दस्त अंदाज में नजर आए अभिनेता शिवकार्तिकेयन

शहनाज के चैट शो में नजर आए थे नवाज

बता दें कि यह गाना बी प्राक के जोहराजबी एल्बम से है। इस बीच, यह शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच पहला सहयोग नहीं है। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में नजर आए थे। नवाज शो में अपनी फिल्म 'जोगीरा सारा सारा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed