फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Writer Producer Director Ratnakar Matkari dies at 81 due to CoronaVirus

जाने-माने मराठी नाटककार, साहित्यकार और निर्देशक रत्नाकर मतकरी का कोरोना संक्रमण से निधन

Mon, 18 May 2020 01:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 May 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Writer Producer Director Ratnakar Matkari dies at 81 due to CoronaVirus
रत्नाकर मतकरी - फोटो : सोशल मीडिया

जाने-माने मराठी नाटककार, साहित्यकार और निर्देशक रत्नाकर मतकरी का कल देर रात मुंबई में निधन हो गया। वे चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


वे 81 वर्ष के थे। तमाम बड़े कलाकार समेत राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्विटर पर लिखा- भारत ने साहित्य जगत का एक अनमोल रत्न खो दिया है। रत्नाकर बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबके लिए साहित्य लिखते थे। उनके योगदान खासकर नाटक, लघु कथाओं और उपन्यासों से मराठी साहित्य काफी लाभान्वित हुआ।
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर मरोल स्थित एक अस्पताल में रविवार रात उनका निधन हो गया। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। एक लेखक ने कहा कि बच्चों के लिए कहानी की किताबों से लेकर नाटक लिखने तक मराठी साहित्य में उनका योगदान अभूतपूर्व था।

मतकरी ने कई नाटकों में जैसे प्रेम कहानी, अद्भुताच्या राज्यात, लोककथा, विनाशकादुन विनाशकादे में काम किया है। इसके अलावा 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'इनवेस्टमेंट' का लेखन और निर्देशन भी मतकरी ने ही किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed