फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Writer director Faisal Saif passes away at the age of 47 in mumbai

Faisal Saif Death: लेखक और निर्देशक फैसल सैफ का निधन, महज 47 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा

Fri, 16 Sep 2022 01:54 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

लेखक और निर्देशक फैसल सैफ का निधन हो गया। निर्देशक फैसल सैफ की आयु महज 47 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Writer director Faisal Saif passes away at the age of 47 in mumbai
फैसल सैफ - फोटो : social media

विस्तार

सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है। लेखक और निर्देशक फैसल सैफ का निधन हो गया। निर्देशक फैसल सैफ की आयु महज 47 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। मृत्यु का कारण अंगों की विफलता बताया गया है। फैसल सैफ ने 13 सितंबर को मुंबई में अंतिम सांस ली उनका भायखला कब्र यार्ड में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन


फैसल सैफ का करियर
निर्देशक फैसल सैफ ने दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता बालू से महेंद्र के सिनेमा स्कूल से सिनेमा जगत में कदम रखा था। उन्होंने कई कंपनियों के लिए संगीत वीडियो निर्देशित करने से अपने करियर की शुरुआत की थी।  फैसल ने अंग्रेजी में अपनी पहली फीचर फिल्म "पिक मी" बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए ब्रिटिश अभिनेत्री हेले क्लेघोर्न को मनाया था। यह फिल्म अलग-अलग समारोह में भी गई, जहां इसे कुछ समीक्षकों द्वारा सराहा भी गया।
विज्ञापन

  
इन फिल्मों और सीरीज का किया था निर्देशन  
फैसल सैफ ने साल 2006 में ऋषिता भट्ट अभिनीत फिल्म "जिज्ञासा" बनाई और इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में सुर्खियों में ला दिया। ये उस समय की सबसे विवादस्पद और चर्चित फिल्मों में से एक थी। इसके अलावा फैसल सैफ को थ्रिलर फिल्म पांच घंटे में पांच करोड़, वेब सीरीज "कविता भाभी" आदि के निर्देशन के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed