फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   World Economic Forum 2025: Vivek Oberoi shares His Experience says I am glad that I am here

WEF2025: 'बहुत खुशी है कि मैं यहां हूं', विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होने के बाद विवेक ओबेरॉय का अनुभव

Thu, 23 Jan 2025 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

World Economic Forum 2025: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 में शिरकत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए अनुभव बताया है।

विज्ञापन
World Economic Forum 2025: Vivek Oberoi shares His Experience says I am glad that I am here
सीएम देवेंद्र फडणवीस-विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता विवेक ओबेरॉय विश्व आर्थिक मंच 2025 की बैठक में शामिल हुए। एक्टर ने हाल ही में WEF2025 से सोशल मीडिया पर झलकियां साझा की हैं। साथ ही अपना अनुभव भी बताया। वे विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होने के बाद गदगद हैं। एक्टर ने कहा कि इस मंच पर उन्हें कई मुख्यंत्रियों और राष्ट्रीय मंत्रियों से व्यवसायों के बारे में बातचीत करने का अनुभव मिला। विवेक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बोले- हर जगह भारत ही भारत छाया है
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है... मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि भारत हर जगह है और मुझे खुशी है कि मैं यहां कई मुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय मंत्रियों से भारत में उनके द्वारा किए जा रहे सभी व्यवसायों के बारे में बातचीत कर रहा हूं। हर जगह भारत ही भारत छाया हुआ है। कई फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है'। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से हुई शानदार चर्चा
विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने लिखा है, 'विश्वा आर्थिक मंच के उद्घाटन के दिन इंडियन पैवेलियन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शानदार चर्चा हुई। मुख्यमंत्री का 'वन नेशन वन वॉइस' विजन वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हुआ'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विज्ञापन

World Economic Forum 2025: Vivek Oberoi shares His Experience says I am glad that I am here
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि पेडनेकर ने भी की शिरकत
विवेक ओबेरॉय ने आगे लिखा, 'महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत, डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया, तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा और अन्य नेताओं से मिलने और उन्हें सुनने का अवसर मिला। यह वाकई एक प्रेरणादायक दिन रहा'। विश्व आर्थिक मंच की बैठक में विवेक ओबेरॉय के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed