फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Wonder Woman 1984 Gal Gadot had several spine injuries during shoot

'वंडर वुमन 1984' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं गैल गैडट, रीढ़ की हड्डी में लगी थी चोट

Wed, 11 Dec 2019 03:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 11 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Wonder Woman 1984 Gal Gadot had several spine injuries during shoot
Wonder Woman 1984 - फोटो : Twitter

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट (Gal Gadot) की फिल्म 'वंडर वुमन 1984 (Wonder Woman 1984)' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए गैल ने बताया कि "वंडर वुमन 1984" 2017 में आई वंडर वुमन  की तुलना में ज्यादा मुश्किल थी। मुझे वंडर वुमन 1984 की शूटिंग के दौरान रीढ़ की हड्डी में बहुत सी चोट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गैडट ने बताया कि इस पूरी फिल्म की शूटिंग बहुत मुश्किल थी लेकिन जरूरी भी थी और हमने इसे अच्छे से किया। 

ये फिल्म अगले साल 2020 में 5 जून को रिलीज होगी। डीसी कॉमिक्स की फिल्म 'वंडर वुमन' में इस बार उनका किरदार एकदम अलग दिख रहा है। साथ ही गैल गैडट ने एक नया और गोल्डन कलर का कॉस्ट्यूम पहना है। एक्ट्रेस गैल गैडट इस फिल्म में डायना प्रिंस की भूमिका निभा रही हैं। 
विज्ञापन


बात करें गैल की पिछली फिल्म की तो पैट्टी जेंकींस द्वारा निर्देशित 'वंडर वुमन' ने वर्ल्ड वाइड 821.8 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। हालांकि वंडर वुमन को लेकर विवाद भी कम नहीं रहे। लेबनान ने इजराइली होने के कारण उनकी फिल्म पर रोक लगाने की बात कर दी थी। यूनाइटेड नेशंस ने वंडर वुमन को औरतों के सशक्तिकरण का एंबेस्डर उन्हें बनाया था। इस पर भी विवाद खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैडट जब वंडन वुमन का किरदार निभा रही थीं तब वह प्रेग्नेंट थी। इसके बावजूद उन्होंने एक्शन सीक्वेंस किए। फिल्म में CGI की मदद से उनके बेबी बंप को छुपाया गया था। गैडट वंडर वुमन का किरदार निभाने वाली पहली नॉन अमेरिकन एक्ट्रेस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed