फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will the barf film directed by Aamir

एक बार फिर आमिर करेंगे फिल्म का निर्देशन

Tue, 20 Jan 2015 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jan 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Will the barf film directed by Aamir

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर से फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। आमिर खान ने वर्ष 2007 में फिल्म तारे जमीन पर का निर्देशन किया था।

विज्ञापन


फिल्म को न सिर्फ समीक्षकों ने बल्कि दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। आमिर एक बार फिर निर्देशन के मूड में हैं। चर्चा है कि आमिर के पास बर्फ नामक स्क्रिप्ट चार वर्ष से मौजूद है और अब वे इस पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

फिल्म दंगल के बाद शुरू करेंगे काम

Will the barf film directed by Aamir

फिल्म ​'​पीके​'​ की सफलता के बाद आमिर छुट्टियों पर चले गये है। चर्चा है कि आमिर छुट्टियों से लौटने के बाद इस पर काम शुरु कर सकते हैं। संभव है कि वे इसमें अभिनय भी करें।

चर्चा है कि इसके अलावा आमिर दंगल नामक फिल्म की शूटिंग भी शुरु करेंगे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका अदा करेंगे। फिल्म दंगल के बाद वे इस साल फिल्म बर्फ पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed