फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan be released in Pakistan?

पाकिस्तान में 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज पर संकट

Sat, 20 Jun 2015 05:59 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Will Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan be released in Pakistan?

बॉलीवुड की फिल्मों के प्रति पाकिस्तानी दर्शकों का प्यार कोई छुपी बात नहीं हैं। सलमान खान की भी पाकिस्तान में काफी लोकप्रियता हैं। 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर पाकिस्तान में काफी देखा गया है। लेकिन ट्रेलर के बाद पाकिस्तान में इसको लेकर कई चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेलर के बाद ये साफ हो गया है कि फिल्म में हीरो पाकिस्तान आ रहा है। दरअसल सलमान खान फिल्म में पाकिस्तान की एक बच्ची को पाकिस्तान पहुंचाने जाते हैं। जो गलती से बॉर्डर पार करके भारत आ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में पाकिस्तान में माना जा रहा है कि फिल्म में पाकिस्तान और भारत के रिश्तों के बारे में दिखाया गया है और इसमें पाकिस्तान को रिश्तों में खराबी के लिए जिम्मेदार दिखाया जा सकता है। इसी बात को लेकर शंका है कि क्या फिल्म को पाक में दिखाने की इजाजत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाक मुद्दे पर बनीं फिल्मों को पाकिस्तान में नहीं मिलती इजाजत

Will Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan be released in Pakistan?

भारत-पाकिस्तान और कश्मीर जैसे मुद्दों पर बनी फिल्मों को आमतौर पर पाकिस्तान में रिलीज की इजाजत नहीं दी जाती है। 'एक था टाइगर', 'एजेंट विनोद', 'हैदर' और 'बेबी' जैसी फिल्मों को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में नहीं चलने दिया गया था।

इन सभी फिल्मों की कहानियों में पाकिस्तान भी किसी न किसी तरह शामिल है। इसलिए इन फिल्मों को पाकिस्तान में दिखाने की इजाजत नहीं दी गई। पाक सेंसर बोर्ड ने 'एक था टाइगर' को इसलिए मंजूरी नहीं दी क्योंकि इसमें भारत-पाक की जासूसी एजेंसियों के बारें में दिखाया गया था।

'बेबी' को पाकिस्तान में इसलिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं दिया गया क्योंकि माना गया कि इसमें मुसलमानों की गलत छवि दिखाई गई। 'हैदर' की पृष्ठभूमि कश्मीर होने की वजह से उसको पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जा सका।

"पाकिस्तान में 102 प्रतिशत रिलीज होगी बजरंगी भाईजान"

Will Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan be released in Pakistan?

पाकिस्तान की फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी एवररेडी पिक्चर्स के प्रतिनिधि जयान अली ने डॉन से कहा कि इस ईद पर फिल्म 102 फीसदी रिलीज होगी। उनका कहना है फिल्म को लेकर कहीं कोई विरोध नहीं हैं ऐसे में फिल्म के रिलीज के बारें में सवाल करना ही बेमानी है।

डॉन से बातचीत में जयान ने कहा कि वो फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उनका मानना है कि भारत-पाक के रिश्तों को फिल्म की रिलीज रोकने की वजह नहीं बनाया जाने चाहिए।

हालिया दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही नेताओं की बयानबाजी का असर भी फिल्म पर पड़ सकता है ऐसा पाकिस्तान में कई लोगों का मानना है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कर रहे है पाकिस्तानी रिपोर्टर की नकल!

Will Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan be released in Pakistan?

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी रिपोर्टर के रोल में पाकिस्तान के एक पत्रकार को कॉपी कर रहे हैं। कुछ समय पहले पाकिस्तान में एक रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ था।

इस वीडियो में पाकिस्तानी रिपोर्टर पीटीसी करते हुए लगातार परेशान हैं और लगातार पड़ रही खलल से तंग आ रहा है। ये मजेदार वीडियो नेट पर बहुत देखा गया।

नवाजुद्दीन भी 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर में रिपोर्ट करते हुए काफी मजेदार लग रहे हैं वो अपने कैमरामैन को 'तु कहां शिफ्ट हो रहा है' कहते हुए सुने जा रहे हैं। अब फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी या नहीं इसके लिए ईद का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed