दीपिका ने 'वर्जिन वाली बात' पर तोड़ी अपनी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'फाइंडिंग फेनी' फिल्म में प्रयोग किए गए 'वर्जिन' शब्द पर आपत्ति जताई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों को असंगत बताया।
इसके अलावा सेंसर बोर्ड को उस सीन में भी दिक्कत थी जिसमें डिंपल कपाड़िया के स्कर्ट को पीछे से फटते हुए दिखाया गया है। इन दो दृश्यों को लेकर सेंसर का रुख बेहत सख्त रहा है।
दीपिका ने जताई दिक्कत
28 वर्षीया दीपिका ने बुधवार को टेलीविजन रियलिटी शो 'सिने स्टार्स की खोज' के सेट पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनका अनुरोध सही है। मेरा मानना है कि इसका कोई सिस्टम नहीं है। हर छह महीने में नियम बदलते रहते हैं। यहां कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है।"
उन्होंने लगता है कि एक फिल्म को आंकते समय हर चीज को एक विशेष दृश्य या फिल्म के संदर्भ में देखना जरूरी है। दीपिका ने कहा, "उन्हें इसे दृश्य और फिल्म के संदर्भ में देखना चाहिए। आप बस एक शब्द उठाकर यह नहीं कह सकते कि 'ओह, हम इस लफ्ज की अनुमति नहीं दे रहे'।" 'फाइंडिंग फेनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।