फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why hinduism is flop in bollywood

बॉलीवुड में क्यों फ्लॉप है हिन्दुत्व?

Tue, 09 Aug 2016 06:56 PM IST
शकील अख़्तर/ बीबीसी
शकील अख़्तर/ बीबीसी Updated Tue, 09 Aug 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
why hinduism is flop in bollywood
- फोटो : bbc
भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पिछले दिनों एक समारोह में अपने समर्थकों से कहा कि जो भी 'देश' के खिलाफ आवाज उठाए उसे बिल्कुल उसी तरह सबक सिखाने की जरूरत है जिस तरह उन्होंने देश के एक प्रसिद्ध अभिनेता को सिखाया। हालांकि उन्होंने आमिर खान का नाम नहीं लिया था लेकिन उनका इशारा आमिर की ही तरफ था।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले आमिर खान ने देश के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश में असहिष्णुता इतनी बढ़ गई है कि उनकी पत्नी ने घबरा कर पूछा था कि क्या उन्हें देश छोड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन


आमिर के इस बयान के बाद देश में गंभीर प्रतिक्रिया हुई थी। विशेष रूप से भाजपा ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की थी और कट्टरपंथी हिंदू संगठनों ने उनके बहिष्कार का अभियान चला रखा है। आमिर के खिलाफ इन संगठनों का अभियान इतना व्यवस्थित और प्रभावी था कि एक ई-कॉमर्स कंपनी को अपने विज्ञापनों से आमिर को हटाना पड़ा। पर्रिकर का कहना था, "उनके लोगों ने ही कंपनी को नुकसान पहुंचाया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड कला और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। हालांकि ज्यादातर हिंदी फिल्में शुद्ध मनोरंजक प्रकृति की होती हैं लेकिन इन फिल्मों में अमूमन हमेशा सकारात्मक संदेश दिए जाते रहे हैं। देश के हालात जैसे भी रहे हों हिंदी फिल्मों ने भारत की मिली जुली सभ्यता और संस्कृति और विशेषकर धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का प्रतिनिधित्व किया है। 

'हिंदुओं ने आमिर और शाहरुख को शोहरत दी है और अब वही उन्हें धूल चटाएंगे'

why hinduism is flop in bollywood
बॉलीवुड एक संस्था के तौर पर एक आदर्श सेक्यूलर इंस्टिट्यूशन है। यह हमेशा संकीर्ण अवधारणाओं के खिलाफ रहा है। लेकिन बॉलीवुड एक लंबे अरसे से उदार और राष्ट्रवादी विचारों के टकराव की चपेट में भी है। विशेष रूप से फिल्म जगत के तीन प्रमुख अदाकार शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान अक्सर राष्ट्रवादी राजनीति का शिकार बने हैं।

एक बिंदु पर पूरी फिल्म बिरादरी उदारवादी और राष्ट्रवादियों के बीच विभाजित होती हुई नजर आ गई थी। लेकिन यह पहला अवसर है कि जब देश के कई हिंदू संगठनों ने एक अभिनेता के खिलाफ उसके विचारों के लिए आर्थिक बहिष्कार का एक संगठित अभियान चला रखा है।

अगर रक्षा मंत्री के सबक सिखाने के बयान पर विश्वास करें तो यह आंदोलन जाहिर है उनकी पार्टी के इशारे ही चलाया जा रहा है। उनसे पहले भाजपा के एक सांसद आदित्यनाथ ने आमिर और शाहरुख का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें हिंदुओं ने शोहरत और दौलत दी है और वे अब उन्हें धूल चटाएंगे। इन कलाकारों के खिलाफ नफरत और बहिष्कार का अभियान अब तक पूरी तरह नाकाम होता हुआ नजर आ रहा है।

बॉलीवुड की कई फिल्में इस टकराव और तनाव के मुश्किल दौर में रिलीज हुई हैं। इन सभी में सकारात्मक संदेश दिए गए हैं और वे सभी फिल्में खूब लोकप्रिय हुई हैं। सलमान खान के एक विवादास्पद और गैर-जिम्मेदाराना बयान के बावजूद उनकी हाल में रिलीज होने वाली फिल्म 'सुल्तान' ने सफलता के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड दिए।

मनोहर पर्रिकर और सभी संगठनों को अच्छी तरह पता है, आमिर देशद्रोही नहीं हैं

why hinduism is flop in bollywood
फिल्म की केंद्रीय भूमिका में सभी किरदार मुस्लिम दिखाए गए हैं। लेकिन बॉलीवुड के मूल्यों की सबसे बड़ी परीक्षा क्रिसमस के वक्त होगी जब आमिर खान की फिल्म 'दंगल' रिलीज होगी। आमिर के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहिष्कार अभियान पूरे जोरों पर है। फिल्म रिलीज होने का समय जैसे-जैसे करीब आएगा यह अभियान और तेज होगा।

मनोहर पर्रिकर और सभी दक्षिणपंथी संगठनों को यह अच्छी तरह मालूम है कि आमिर देश के दुश्मन नहीं हैं। उनकी यह मुहिम दरअसल विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। प्रेक्षकों का मनना है कि इस आंदोलन से यह संगठन उन विचारों और अवधारणाओं को दबाना चाहते हैं जो इनके दक्षिणपंथी संगठनों के हिंदू राष्ट्रवाद के विचारों से मेल नहीं रखतें।

फिल्में, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का एक शक्तिशाली माध्यम है। बॉलीवुड अपनी फिल्मों से सकारात्मक संदेश देता रहा है। आमिर के विचार से बहुत से लोग सहमत नहीं हैं, लेकिन वे इस बात से भी सहमत नहीं हैं कि आमिर को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है।

आमिर की फिल्म 'दंगल' 'से यह पता चल सकेगा कि मनोहर पर्रिकर और उनके समर्थकों ने आमिर को असहिष्णुता की स्थिति पर चिंता व्यक्त करने के लिए वाकई सबक सिखा दिया है या अतीत की तरह इस बार भी संकीर्ण अवधारणाओं को बॉलीवुड से मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed