Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Ricky Kej Indian musician who got fourth grammy award Nomination for 67th Grammy

Who Is Ricky Kej: कौन हैं रिकी केज? संगीत से मानसिक तंदरुस्ती के प्रति फैला रहे जागरुकता, जानें भारत से नाता

Sat, 09 Nov 2024 02:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Nov 2024 02:19 PM IST
सार

संगीत की दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का एलान हो चुका है। 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज ने भी नामांकन हासिल किया है। इससे पहले वे तीन बार ग्रैमी जीत चुके हैं। आइए जानें उनके बारे में...

विज्ञापन
Who Is Ricky Kej Indian musician who got fourth grammy award Nomination for 67th Grammy
Ricky Kej - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिकी केज को चौथी बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। इससे संगीत की दुनिया का प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैमी तीन बार उनकी झोली में आ चुका है। भारत के लिए भी ये गर्व की बात है। दरअसल, रिकी केज की जड़ें भारत से जुड़ी हैं। वे भारतीय मूल के संगीतकार हैं। रिकी का जन्म बेशक अमेरिका में हुआ, लेकिन जिस कला के बूते दुनिया उन्हें जानती है, उसमें भारत की झलक है। वे प्राचीन भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत से जुड़ी हैं जड़ें
रिकी केज का जन्म 5 अगस्त 1981 को अमेरिका के शहर नॉर्थ कैरोलीना में एक पंजाबी-मारवाड़ी परिवार में हुआ। बचपन से ही रिकी को संगीत में दिलचस्पी थी। वे जब 8 साल के थे तो अपने पेरेंट्स के साथ बेंगलुरु आ गए थे। यहां स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद रिकी ने ऑक्सफोर्ड से डेंटल की डिग्री हासिल की है। कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही रिकी संगीत की दुनिया में भी सक्रिय रहे। आज वे इसी संगीत की बदौलत दुनियाभर में मशहूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक सेहत की तरफ ध्यान
रिकी के संगीत की खासियत यह है कि लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ यह उनकी मानसिक सेहत के लिए भी किसी उपचार की तरह काम करता है। रिकी संगीत के जरिए मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। साथ ही वे पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों के प्रति भी इस विधा के जरिए लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। रिकी को अपने एल्बम 'ब्रेक ऑफ डॉन' के लिए यह चौथा नामांकन मिला है। यह बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम केटेगरी में प्रतिस्पर्धा करेगा।
Nayanthara: नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जीवन के खास किस्से खुद ही बयां करती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन

भारतीय रागों पर बना है ये एल्बम
'ब्रेक ऑफ डॉन' एल्बम भारतीय रागों पर आधारित है। अपने संगीत के लिए लोकप्रिय रिकी ने 30 देशों में 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।
Anushka Sharma: परिवार को समय दे रही हैं अनुष्का, विराट ने कहा-'बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना है खास'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed