फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Sonu Nigam praised AR Rahman musician Pritam Chakraborty got angry know whole story about this Event

Sonu Nigam: जब सोनू निगम ने की एआर रहमान की तारीफ, संगीतकार प्रीतम हो गए नाराज, जानें पूरी किस्सा

Mon, 20 Jan 2025 10:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jan 2025 10:04 AM IST
सार

सोनू निगम ने एआर रहमान को लेकर एक बार प्रीतम से कुछ बातें कही थीं, जिसके बाद प्रीतम को गुस्सा आ गया था।

विज्ञापन
When Sonu Nigam praised AR Rahman musician Pritam Chakraborty got angry know whole story about this Event
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

सोनू निगम भारतीय फिल्म जगत का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने संगीत जगत के कुछ बड़े नामों के साथ काम किया है, जिनमें प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान और प्रीतम शामिल हैं।
विज्ञापन




 

सोनू निगम की हो गई प्रीतम से लड़ाई
ओटू के एक हालिया इंटरव्यू में, सोनू निगम ने संगीतकार एआर रहमान और प्रीतम के साथ काम को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने कहा कि एआर रहमान काम करने की छूट देते हैं, वहीं प्रीतम छोटी-छोटी बातों में उलझ जाते हैं। इस बात पर शायद प्रीतम नाराज भी हो गए। 

Saif Ali Khan Attack Case: क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, और किन एंगलों से करेगी मामले की जांच? जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

When Sonu Nigam praised AR Rahman musician Pritam Chakraborty got angry know whole story about this Event
प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
एआर रहमान के लिए कही ऐसी बात
सोनू निगम ने कहा कि उन्होंने एक बार प्रीतम से कह दिया कि आप एआर रहमान के बिल्कुल विपरीत हैं। मैंने उनसे कहा कि रहमान इतने प्रसिद्ध संगीतकार हैं और वह किसी को परेशान नहीं करते और आप बस बाल की खाल निकाल रहे हो। उन्हें इस बार का बुरा लगा होगा, लेकिन मैंने वही कहा जो मैं अनुभव कर रहा था।
 

Bigg Boss 18: कोई हैरान, किसी को खुशी, करण वीर मेहरा की जीत पर क्या बोले बिग बॉस 18 के प्रतियोगी

विज्ञापन

इन फिल्मों में संगीत देंगे प्रीतम
खबरों की मानें तो प्रीतम ने पिछले कुछ वर्षों में आदित्य चोपड़ा के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है- धूम, धूम 2, न्यूयॉर्क, बदमाश कंपनी, धूम 3 से लेकर हाल ही में टाइगर 3 तक। आदि और अयान की टीम प्रीतम के साथ एक मधुर संबंध साझा करती है और 'वॉर 2' में भी अपनी संगीत देने वाले हैं।

आधुनिक रफी हैं सोनू निगम
सोनू निगम एक संगीत निर्देशक, गायक, डबिंग कलाकार और अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी और कई अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं। उनकी डिस्कोग्राफी में 400 से ज्यादा गाने शामिल हैं। वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गायकों में से एक हैं और उनके नाम कई पुरस्कार हैं, जिनमें पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं। सोनू निगम को 'आधुनिक रफी' भी कहा जाता है, यह उपाधि उनके प्रशंसकों द्वारा प्रसिद्ध गजल गायक मोहम्मद रफी को आदर्श मानने के कारण दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed