फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan attack Case: Mumbai Police Likely to recreate crime scene at actor Bandra home with accused

Saif Ali Khan Attack Case: क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, और किन एंगलों से करेगी मामले की जांच? जानिए

Mon, 20 Jan 2025 09:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jan 2025 09:27 AM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना की पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। आज पुलिस एक्टर के साथ हुई घटना की जांच के तहत क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी।

विज्ञापन
Saif Ali Khan attack Case: Mumbai Police Likely to recreate crime scene at actor Bandra home with accused
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले की घटना की तफ्तीश पुलिस हर एंगल से कर रही है। एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस आज सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर  क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी। सैफ अली खान पर उनके इसी घर में हमलावर ने चाकू से छह वार किए। एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


Saif Ali Khan: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर और जेह, भारी सुरक्षाबल के बीच स्पॉट हुईं करीना कपूर खान

विज्ञापन

आरोपी को सतगुरु शरण ले जाएगी पुलिस
इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी नागरिकता भी संदेह के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि 30 वर्षीय आरोपी बांग्लादेशी है, जो अवैध रूप से भार में घुस आया। कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अधिकारी के अनुसार, पुलिस अपनी जांच के तहत क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी। इसके लिए पुलिस इन पांच दिनों में शहजाद को सैफ अली खान के घर ‘सतगुरु शरण’ ले जाएगी।

Saif Ali Khan: हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखना चाहिए…', सैफ पर हुए हमले के बाद भाग्यश्री ने जताई चिंता

इंटरनेशनल एंगल से भी होगी जांच
पुलिस का कहना है कि शहजाद 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इंटरनेशनल एंगल से भी मामले की जांच करेगी। कहा जा रहा है कि क्राइम में इस्तेमाल हथियारों की रिकवरी होगी। साथ ही खून से लथपथ कपड़ों को बरामद करने की भी कोशिश करेगी। पुलिस इस आरोप से जुड़े तमाम सबूत एकत्र कर रही है। 

Saif Ali Khan Live: तैमूर और जेह के साथ सैफ को देखने अस्पताल पहुंचीं करीना, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

अभिनेता पर हमला किया इससे अनजान था आरोपी
मुंबई पुलिस की जांच में यह भी मालूम चला कि गिरफ्तार अपराधी इस बात से भी अनजान था कि उसने किसी चर्चित बॉलीवुड अभिनेता पर हमला किया है। उसे टीवी पर समाचार देखकर और सोशल मीडिया के जरिए यह पता चला। इसके अलावा जांच में यह भी मालूम चला कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद बांद्रा बस स्टॉप पर सोता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed