Bigg Boss 18: कोई हैरान, किसी को खुशी, करण वीर मेहरा की जीत पर क्या बोले बिग बॉस 18 के प्रतियोगी
Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ के विनर बनने के बाद करण वीर मेहरा की जीत पर उनके कुछ साथी प्रतियोगी काफी खुश नजर आए। वहीं कुछ प्रतियोगी करण के बजाय विवियन डिसेना को जीतते हुए देखना चाहते थे। जानिए, करण वीर मेहरा की जीत पर बाकी प्रतियोगियों ने क्या-क्या कहा।
विस्तार
चाहत पांडे-हेमा शर्मा
चाहत पांडे ‘बिग बॉस 18’ में काफी दिनों तक बतौर प्रतियोगी नजर आईं। वह करण की बजाय विवियन को जीतते हुए देखना चाहती थीं। चाहत कहती हैं कि विवियन साफ दिल के इंसान हैं। चाहत के अलावा हेमा शर्मा भी विवियन के साथ खड़ी नजर आईं। हेमा शर्मा ‘बिग बॉस 18’ के शुरुआती एपिसोड में ही शो बाहर हो गई थीं। वह भी फिनाले एपिसोड़ में पहुंचीं। हेमा शर्मा का कहना है कि वह हैरान हुईं जब करण का नाम विनर के लिए अनाउंस हुआ। वह कहती हैं, ‘मैं तो विवियन डिसेना को जीतते हुए देखना चाहती थी लेकिन बिग बॉस की ट्रॉफी शायद करण वीर मेहरा के नसीब में थी। उन्हाेंने इसके लिए मेहनत भी की है।’
श्रुतिका अर्जुन ने कहा कि वह करण वीर मेहरा की जीत से खुश हैं। वह कहती हैं, ‘वह शुरुआत से कहते थे कि विनर की ट्रॉफी उनकी है।देखिए उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।’ वह आगे कहती हैं, ‘जहां तक चूम दरांग और करण वीर मेहरा के रिश्ते की बात है तो वो दोनों एक-दूसरे का पसंद करते हैं। मैं घर जाकर चूम दरांग से बात करूंगी।’
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विनर बनकर खुश करण वीर मेहरा, पेड मीडिया के आरोप पर बोले-‘लाओ पैसे देता हूं’
शिल्पा शिडोरकर भी सपोर्ट करने पहुंचींशिल्पा शिडोरकर भी करण की जीत से खुश हैं, वह ‘बिग बॉस 18’ में करण के ही काफी क्लोज रहीं, दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बने। शिल्पा ने करण के लिए वोट भी कई बार दर्शकों से मांगे। वह भी करण को सपोर्ट करने के लिए फिनाले एपिसोड में पहुंचीं।