फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Jimmy Sheirgill Father Satyajeet Singh cut all ties with his son after he hurt their religious sentiments

जिमी शेरगिल की इस हरकत पर डेढ़ साल तक नाराज रहे थे पिता, मुंबई पहुंचा बेटा तो बोले- '10 दिन भी नहीं टिक सकोगे'

Mon, 13 Oct 2025 05:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Oct 2025 05:01 PM IST
सार

Jimmy Sheirgill Father Death: मशहूर एक्टर जिमी शेरगिल के सिर से पिता का साया हट गया है। उनके पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया है। वे सीनियर आर्टिस्ट थे। उनकी उम्र 90 वर्ष थी।

विज्ञापन
When Jimmy Sheirgill Father Satyajeet Singh cut all ties with his son after he hurt their religious sentiments
जिमी शेरगिल, सत्यजीत सिंह शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल नहीं रहे। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिमी के पिता की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। 11 अक्तूबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। जिमी शेरगिल के परिवार का कला एवं साहित्य में जुड़ाव रहा है। देश की मशहूर पेंटर्स में से एक अमृता शेरगिल एक्टर जिमी के दादाजी की कजिन थीं। वहीं, जिमी के पिता सत्यजीत सिंह भी सीनियर आर्टिस्ट थे। बेटे के अभिनेता बनने के सफर में उनका काफी सपोर्ट रहा। मगर, एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने जिमी शेरगिल से करीब डेढ़ साल तक बात नहीं की थी। जानिए क्यों?

विज्ञापन

When Jimmy Sheirgill Father Satyajeet Singh cut all ties with his son after he hurt their religious sentiments
जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम@jimmysheirgill

पिता ने इस वजह से नहीं की थी जिमी से डेढ़ साल बात
जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह काफी सख्त मिजाज इंसान थे। वे अनुशासन के पक्के थे। एक बार कुछ ऐसा हुआ कि बेटे जिमी से उन्होंने डेढ़ साल बात नहीं कीं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में में एक बार जिमी शेरगिल से पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि उनका परिवार हमेशा उनके फैसलों में सहयोग करता आया है। हालांकि, अभिनेता ने एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया, जब उनके माता-पिता ने उनसे ताल्लुक खत्म कर दिए थे और करीब डेढ़ साल बात नहीं की। जिमी ने बताया था कि 18 साल की उम्र तक वह पगड़ी पहनते थे। लेकिन हॉस्टल में रहने के दौरान उन्हें अपने लंबे बालों को संभालना बेहद मुश्किल लगने लगा था। इसलिए उन्होंने बाल कटवा लिए। इसके बाद उनके पिता ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।

अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बेटे के हॉस्टल जाकर चौंक गए थे जिमी के पिता
दरअसल, जिमी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां पगड़ी पहनना अनिवार्य है। उस किस्से को याद कर जिमी ने बताया था, 'मैं लगभग 18 साल की उम्र तक पगड़ी पहनता रहा। फिर हॉस्टल में रहने के दौरान पगड़ी पहनना और धोना मुझे मुश्किल लगने लगा। कई और भी चीजें थीं। एक दिन जब मेरे पिता मेरे हॉस्टल आए तो मैंने उनसे यूं ही पूछ लिया और अपने बाल काटने का फैसला कर लिया। इसके बाद मेरे माता-पिता ही नहीं, बल्कि मेरे पूरे परिवार ने डेढ़ साल तक मुझसे ठीक से बात नहीं की, सिवाय मेरे एक मामा के, जिन्होंने मुझसे पहले अपने बाल भी काटे थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

When Jimmy Sheirgill Father Satyajeet Singh cut all ties with his son after he hurt their religious sentiments
जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम-@jimmysheirgill

जिमी के एक्टर बनने के लिए फुफेरे भाई ने पिता को मनाया
जिमी शेरगिल के अभिनय की दुनिया में करियर बनाने के मामले में उनके पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल को जिमी के कजिन सुमिंदर ने मनाया। उन्होंने ही सत्यजीत सिंह को यह सलाह दी थी कि जिमी को अभिनय में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए। इस किस्से को लेकर जिमी ने कहा था, 'मेरी बुआ के बेटे सुमिंदर जो मुझसे दस साल बड़े हैं। उनका एक स्टोर था, जहां वह दिल्ली के टॉप डिजाइनरों के कलेक्शन बेचते थे। उन्होंने मेरे पिताजी को समझाया कि मुझे फिल्मों में जाना चाहिए'।

विज्ञापन

When Jimmy Sheirgill Father Satyajeet Singh cut all ties with his son after he hurt their religious sentiments
जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम-@jimmysheirgill

पिता ने सोचा था मुंबई में 10 दिन भी नहीं रुक पाएंगे जिमी
जिमी शेरगिल ने यह भी जिक्र किया था कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने मुंबई आए तो उनके पिता ने सोचा था कि वह दस दिन से भी कम समय में वहां से वापस आ जाएंगे। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिमी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इंटरव्यू में जिमी ने कहा था, 'मेरे परिवार को लगा था कि मेरी लाइफस्टाइल में आए बदलाव को देखते हुए मैं 10 दिन भी नहीं टिक पाऊंगा, लेकिन मैं टिक गया। हालांकि, इस यात्रा में मेरे परिवार ने इमोशनली और फाइनेंशली मेरा पूरा साथ दिया'।

When Jimmy Sheirgill Father Satyajeet Singh cut all ties with his son after he hurt their religious sentiments
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी ने माचिस से शुरू किया करियर
अभिनेता जिमी शेरगिल ने साल 1996 में फिल्म 'माचिस' अभिनय यात्रा शुरू की थी। मगर उन्हें साल 2000 आई फिल्म 'मोहब्बतें' से लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई। उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, रकीब, माय नेम इज खान, साहेब बीवी और गैंगस्टर, एवं तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed