फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Shergill Passes Away

अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 13 Oct 2025 04:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 13 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने बीते 11 अक्तूबर को 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Shergill Passes Away
जिमी शेरगिल की पिता के साथ पुरानी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल नहीं रहे। बीते 11 अक्तूबर को उनका निधन हुआ। उनके निधन की वजह जानने के लिए अमर उजाला ने जिमी के मैनेजर से बात की। मैनेजर ने बताया कि सत्यजीत सिंह शेरगिल बीते कुछ दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन


14 अक्तूबर को होगी अंतिम अरदास 
जिमी शेरगिल के पिता का नाम सत्यजीत सिंह शेरगिल था। जिमी के पिता पेशे से एक पेंटर थे। 11 अक्तूबर को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सत्यजीत सिंह का निधन हुआ। 14 अक्तूबर को शेरगिल परिवार ने सत्यजीत सिंह के लिए अंतिम अरदास रखी है, जो 4 बजे मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट के गुरुद्वारे में होगी।  
विज्ञापन


मशहूर पेंटर अमृता शेरगिल से कनेक्शन 
सत्यजीत सिंह पेंटिंग की दुनिया के जाने-माने आर्टिस्ट थे। साथ ही सत्यजीत सिंह शेरगिल के पिता की कजिन चर्चित पेंटर अमृता शेरगिल थीं। इस तरह देखा जाए तो शेरगिल परिवार का कला से पुराना नाता रहा है। आगे चलकर जिमी ने भी कला यानी अभिनय की दुनिया को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Jimmy Shergill Best Dialogues: अदाकारी के साहेब हैं जिमी शेरगिल, ये दस डायलॉग बना देंगे अभिनेता का मुरीद

जिमी शेरगिल बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के बने चर्चित अभिनेता 
जिमी शेरगिल ने 1996 में बॉलीवुड में कदम रखा, उनकी पहली फिल्म ‘माचिस’ थी। इसे गीतकार गुलजार ने निर्देशित किया था। इसके बाद वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा बने जिसमें मुन्ना भाई एमबीबीएस, तनु वेड्स मनु, साहेब बीबी और गैंगस्टर जैसी फिल्में शामिल रहीं। पंजाबी फिल्मों में भी वह एक हिट अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed