Dharmendra-Prakash Kaur: हेमा से शादी के बाद भी धर्मेंद्र से क्यों अलग नहीं हुईं प्रकाश कौर? यह थी वजह
एक्टर धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की लव स्टोरी से दुनिया वाकिफ है। दोनों ने वर्ष 1980 में प्रेम विवाह किया। बता दें कि हेमा मालिनी से शादी रचाने से पहले ही धर्मेंद्र शादीशुदा थे। धर्मेंद्र का पहला विवाह प्रकाश कौर से हुआ और उनके साथ धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं। प्रकाश कौर संग शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए उनका दिल हेमा मालिनी पर आ गया और फिर बात शादी तक भी पहुंच गई। पति के दूसरी शादी रचाने के बाद भी प्रकाश ने उन्हें तलाक नहीं दिया।
नहीं आने दीं दूरियां
प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी संग शादी रचाने के धर्मेंद्र के फैसले का सम्मान रखा, लेकिन खुद भी एक फैसला लिया। यह फैसला था धर्मेंद्र को तलाक न देना। प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को दूसरी शादी करने के बाद भी तलाक नहीं दिया। साथ ही अपने बेटों और उनके बीच दूरियां भी नहीं आने दीं।
Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल
शादीशुदा जिंदगी में बनी रहीं
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच जब प्यार पनप रहा था, जब धर्मेंद्र शादीशुदा थे और पिता भी बन चुके थे। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र का अफेयर होने के बाद प्रकाश कौर को काफी कुछ सहना पड़ा, फिर भी उन्होंने धर्मेंद्र को तलाक नहीं दिया और हेमा मालिनी की सौतन बनकर जिंदगी गुजार दी। प्रकाश कौर की जगह अगर कोई दूसरी महिला होती, तो शायद वह धर्मेंद्र को तलाक दे देतीं। लेकिन, प्रकाश कौर ने ऐसा नहीं किया। ज्यादातर लोगों को लग सकता है कि प्रकाश कौर ने अपने बच्चों को बेहतरीन परवरिश देने की खातिर धर्मेंद्र को तलाक नहीं दिया, पर यह भी सच है कि वे धर्मेंद्र से बहुत प्यार करती थीं। इस वजह से उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थीं।
Sanjay Leela Bhansali: गंगूबाई काठियावाड़ी को 10 फिल्मफेयर मिलने पर भंसाली ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
19 की उम्र में हो गई थी शादी
प्रकाश कौर ने एक बार एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों की परवरिश को लेकर बातें की थीं। उन्होंने अपने बच्चों के लिए प्यार जताते हुए कहा था, 'मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी और खूबसूरत नहीं हूं, लेकिन मैं अपने बच्चों की नजरों में दुनिया की सबसे बेहतरीन औरत हूं। उसी तरह, मेरे लिए मेरे बच्चे दुनिया में सबसे अच्छे हैं। मैं अपने बच्चों को बहुत अच्छे से जानती हूं और पूरे विश्वास से कह सकती हूं कि मेरा कोई भी बच्चा किसी को तकलीफ नहीं पहुंचा सकता।' प्रकाश कौर के धर्मेंद्र से चार बच्चे-सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं। गौरतलब है कि सनी और बॉबी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से 1954 में शादी की थी। तब उनकी उम्र करीब 19 साल थी।
Bad Boy Leak: नमोशी की डेब्यू फिल्म 'बैड बॉय' रिलीज के साथ हुई पाइरेसी का शिकार, इन साइट्स पर एचडी में उपलब्ध