Anupam Kher Post: जब अनुपम खेर-अमरीश पुरी ने उड़ाया अपने गंजेपन का मजाक, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस
अनुपम खेर ने अमरीश पुरी के साथ एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में दोनों गाना गाते हुए अपने गंजेपन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी के साथ फिल्मों में सुनहरे रिश्तों के दौर को याद करते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया। यह क्लिप एक पुरस्कार समारोह का है, जिसमें अनुपम और अमरीश अपने गंजेपन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दोनों स्टार्स को गाना गाते हुए अपने जैसे बाकी गंजे लोगों की चुटकी लेते देखा जा रहा है। अनुपम के जरिए साझा किए गए इस वीडियो में दोनों सितारों की जुगलबंदी देखते ही बन रही है।
अनुपम खेर-अमरीश पुरी ने उड़ाया 'गंजेपन' का मजाक
दरअसल, अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में वह माइक लिए गंजेपन पर गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में अनुपम अपने टैलेंट का परिचय देते हुए गाने के लाइनों को बढ़ाते जाते हैं। वहीं, इसमें आगे चलकर अमरीश पुरी भी जुड़ जाते हैं। फिर क्या था, दोनों की शानदार जुगलबंदी का नजारा इस क्लिप में देखने को मिल रहा है।
'जा तुझे माफ किया', सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर कहा-अलविदा मेरे दोस्त!
दिल जीत रही अनुपम-अमरीश की जुगलबंदी
वीडियो में अनुपम खेर और अमरीश पुरी दोनों का अंदाज देखते ही बन रहा है। सुपरस्टार्स सूट-बूट पहने अपने मस्ती भरे अंदाज से सबका दिल जीतते देखे जा रहे हैं। उस गोल्डन पीरियड को याद करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, 'यादों के पुलिंदों से, बहुत साल पहले एक स्टेज शो में यह गाना गया था। गंजे लोगों का मजाक उड़ाया था। अमरीश जी की मुस्कुराहट में कितना भोलापन था। ये फिल्मों में रिश्तों का गोल्डन पीरियड था। रिश्ते आसानी से बन जाते थे और जिंदगी भर के लिए चलते थे।'
View this post on Instagram
वीडियो पर फैंस दे रहे ताबड़तोड़ रिएक्शन
अनुपम खेर और दिवंगत स्टार अमरीश पुरी का ये वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'सर आपके कितने स्वीट हो। खुद अपने बालों का मजाक उड़ा कर भी दूसरों को खुशी देने का काम कर रहे हो। सच में महानता का दूसरा नाम आप हो। अमरीश पुरी साहेब भी कितने प्यार से मजे ले रहे हैं।
सतीश कौशिक की मौत को लेकर उठ रही अफवाहों पर अनुपम खेर सख्त, बोले- बंद कर दें यह सब
प्यार भरी प्रतिक्रियाओं से भरा कमेंट सेक्शन
अनुपम-अमरीश की थ्रोबैक क्लिप पर रिएक्ट करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा है, 'सर, इस इंडस्ट्री ने स्वर्गीय श्री अमरीश पुरी जी के बारे में सबसे कम बात की है, मुझे वास्तव में लगता है कि उन्हें उचित श्रेय नहीं दिया गया है। मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि कृपया एक बार उनके बारे में कुछ बताने के लिए यहां एक छोटा सा लाइव बनाएं। एक अभिनेता के रूप में एक इंसान के तौर पर अमरीश जी के साथ पर्दे के पीछे।' ऐसे ही बाकी फैंस को भी पोस्ट पर हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाते देखा गया है।