{"_id":"58bd4add4f1c1bfb0fe7ebde","slug":"when-american-paparazzi-greet-deepika-padukone-with-a-mistaken-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दीपिका को मीडियाकर्मियों ने कहा- हेलो प्रियंका!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब दीपिका को मीडियाकर्मियों ने कहा- हेलो प्रियंका!
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Mon, 06 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
सोचिए कैसा लगा होगा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को जब विदेशी धरती पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें स्तब्ध कर दिया। ये दोबारा ऐसा मौका था जब दीपिका के साथ ऐसा हुआ है। हुआ यूं की दीपिका जैसे ही एलए एयरपोर्ट पहुंची मीडियाकर्मी उनके पीछे प्रियंका-प्रियंका कहते हुए दौड़ने लगे।
विज्ञापन
इस वाक्ये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूर्व भी ऐसा की वाक्या देखने को मिला था जब दीपिका फिल्म xXx: Return Of Xander Cage का प्रचार कर रही थीं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण को मीडियाकर्मी जान बूझकर ऐसा बुला रहे थे या धोखे में ये समझ से परे है। हालांकि दोबारा हुई इस घटना को दीपिका ने पिछली बार की तरह ठंडे दिमाग से लिया और आगे बढ़ गयीं। गौरतलब है कि जहां प्रियंका चोपड़ा विदेशों में अपने आप को स्थापित कर चुकीं हैं। वहीं दीपिका को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन