फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   what the big car to superstar?

जानिए किस सुपरस्टार के पास है कौन सी बड़ी गाड़ी?

Mon, 01 Dec 2014 12:07 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
what the big car to superstar?
आज के समय में पहले की तरह राजा-महाराजा तो नहीं होते, मगर उनके जैसे शौक आज भी बरकरार हैं। सिनेमाई दुनिया के सितारों ने अपनी शानदार और महंगी गाड़ियों के जरिये कई बार इस बात की बानगी पेश की है।
विज्ञापन


किशोर कुमार की मर्करी कॉगर से लेकर राजेश खन्ना की सनबीम अल्पाइन और अमिताभ बच्चन की पोनटिअक लेमंस तक रफ्तार का ये शौक सितारों की दुनिया में बरकरार है। वैसे अमिताभ बच्चन के बारे में कहा जाता है कि वह कई तरह की गाड़ियों का शौक रखते हैं। कई बार तो वह शौक के लिए खुद ही कार चलाते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन

शाहरुख, आमिर, सलमान के पास क्या?

what the big car to superstar?

बात करें बॉलीवुड के खानों की तो गैजेट और फैशन के साथ-साथ किंग खान कारों के मामले में भी काफी क्रेजी हैं। सिक्स और सेवन सीरीज की बीएमडब्लयू कार के साथ-साथ शाहरुख के पास मित्सुबिशी पजेरो, लैंड क्रूजर, ऑडी Q6, बैंटले कांटिनेंटल जीटी और रॉल्स रॉयस फैंटम भी हैं।

वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर स्पेशल नंबर (007) वाली बेंटले कांटिनेंटल चलाते हैं। इसके अलावा कारों की इस फेहरिस्त में आमिर के पास रॉल्स रॉयस घोस्ट फैंटम के साथ ही 6 सीरीज की बीएमडबल्यू और एक लैंड रोवर, रेंज रोवर एसयूवी भी हैं।

वहीं दबंग खान के पास लग्जरी कारों की एक लंबी लिस्ट है। कुछ समय पहले ही वह भारत में ऑडीRS 7 लग्जरी कार के सबसे पहले मालिक बने थे। इसके अलावा उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, रेंज रोवर, ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, मर्सिडीज-बैंज भी हैं।

जॉन और ऋतिक को भी है शौक

what the big car to superstar?

बॉलीवुड में जॉन अब्राहम को भी कार और बाइक लवर के तौर पर जाना जाता है। उनके पास 1300 सीसी की सिंगल सैलेंडर सुजुकी हायाबुसा बाइक है। जॉन को अपनी मारूति जिप्सी से भी बहुत लगाव है। छोटे नवाब सैफ अली खान भी कार के मामले में क्रेजी हैं। एंबेसडर से लेकर मारूति एस्टीम, लैंड क्रूजर, और बीएमडब्ल्यू उनकी कार लिस्ट में शामिल हैं।

ऋतिक भी कार लवर हैं। उनके गैरेज में ब्लैक जगुआर एक्सजे, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, पोर्श केयेन और मर्सिडीज बैंज एस500 हैं। अजय देवगन के पास एक फरारी मेसर्टी, टोयोटा सेलिका, एक मर्सिडीज जेड-क्लास, रेंज रोवर और विंटेज 1967 भी हैं। रफ्तार के ये शौक सिर्फ मेल स्टार्स तक ही सीमित नहीं है।

विज्ञापन

हीरोइनें भी रखती हैं शौक

what the big car to superstar?

कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा भी महंगी कारों की इस रेस में शामिल हैं। कैट के पास ऑडी Q7 और ऑडी Q3 के अलावा शानदार एसयूवी है। शिल्पा शेट्टी के पास है लैम्बोर्गिनी कार, जिसे उनके जन्मदिन पर उनके पति राज कुंद्रा ने गिफ्ट किया था।

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने रॉल्स रॉयस खरीदकर इस फेहरिस्त में कुछ समय पहले ही अपना नाम जोड़ा है। इन अभिनेत्रियों के अलावा आलिया भट्ट और श्रद्घा कपूर जैसी नई अभिनेत्रियां भी नई-नई तरह की गाड़ियों का शौक रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed