फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   web series to be planned on 2007 t20 cricket world cup said media reports

OTT: जल्द ही दर्शक ताजा कर सकेंगे 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप की याद, बन रही है वेब सीरीज

Fri, 18 Nov 2022 09:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 18 Nov 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
web series to be planned on 2007 t20 cricket world cup said media reports
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब क्रिकेट प्रेमी 2007 में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप की यादें ताजा कर सकेंगे। बता दें कि उस टी 20 विश्वकप पर एक वेब सीरीज बनने जा रही है। हालांकि, अभी इसका नाम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेब सीरीज का एक तिहाई हिस्सा शूट हो चुका है और यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। यह वेब सीरीज डॉक्यूमेंट्री बेस्ड होगी। दर्शकों के लिए यह वेब सीरीज खास हो सकती है, क्योंकि यह पहला टी- 20 वर्ल्ड कप था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता वर्ल्ड कप जीता था।

विज्ञापन

हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि यह वेब सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी यह वेब सीरीज शूट हो रही है और आने वाले दिनों में इसे लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। यह वेब सीरीज टी20 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द होगी। वेब सीरीज में रियल फुटेज का भी उपयोग किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अपनी परवरिश पर प्रतीक बब्बर को है नाज, बोले- आज जो भी हूं नाना-नानी की बदौलत हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप पर आधारित इस वेब सीरीज को ब्रिटेन बेस्ड फर्म वन वन सिक्स नेटवर्क बना रही है। यह कंपनी गौरव बहिरवानी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेब सीरीज का निर्देशन आनंद कुमार कर रहे हैं। वो इससे पहले 'जिला गाजियाबाद' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं इस वेब सीरीज को सौरभ एम पांडे ने लिखा है, जो 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फिल्मों की स्टोरी लिख चुके हैं। वेब सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों की भूमिका में कई बड़े स्टार दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह वेब सीरीज अगले साल रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 'दुर्भाग्य है कि हमारा देश...', फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस गणित पर बोले आयुष्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed