फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Watch YRF Spy Thriller Movie On OTT Amazon Prime Before Tiger 3 Ek Tha Tiger Tiger Zinda Hai War Pathaan

Tiger 3: 'टाइगर 3' की OTT घोषणा से पहले जानें कहां देख सकते हैं स्पाई यूनिवर्स की फिल्में, आ जाएगा मजा

Fri, 01 Dec 2023 06:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 01 Dec 2023 06:15 PM IST
सार

दर्शक सिनेमाघरों में जाकर 'टाइगर', 'कबीर' और 'पठान' को भरपूर प्यार देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो इन फिल्मों का आनंद घर पर बैठकर लेना चाहते हैं और इनकी ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं। ऐसे में 'टाइगर 3' की ओटीटी रिलीज की घोषणा से पहले आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Watch YRF Spy Thriller Movie On OTT Amazon Prime Before Tiger 3 Ek Tha Tiger Tiger Zinda Hai War Pathaan
स्पाई यूनिवर्स की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वाईआरएफ दर्शकों के बीच एक से बढ़कर एक जासूसी कहानियां लेकर आ रहा है, जिसमें सिनेप्रेमियों को एक्शन और रोमांच का डबल डोज देखने को मिलता है। ऐसे में फिल्मों के एलान के साथ ही सभी दर्शक अपनी कुर्सी की पेटी बांध लेते हैं और धमाकेदार एक्शन पैक्ड फिल्मों का इंतजार करते हैं। जब ये फिल्म उनके सामने रिलीज की जाती हैं, तब वे सभी इन्हें खूब प्यार देते हैं। 'एक था टाइगर' से शुरू हुआ यह सफर 'टाइगर 3' तक आ पहुंचा है। दर्शक सिनेमाघरों में जाकर 'टाइगर', 'कबीर' और 'पठान' को भरपूर प्यार देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो इन फिल्मों का आनंद घर पर बैठकर लेना चाहते हैं और इनकी ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं। ऐसे में 'टाइगर 3' की ओटीटी रिलीज की घोषणा से पहले आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

Watch YRF Spy Thriller Movie On OTT Amazon Prime Before Tiger 3 Ek Tha Tiger Tiger Zinda Hai War Pathaan
एक था टाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक था टाइगर
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' हुई थी। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी, जिसने सभी का दिल जीत लिया था। इस एक ही फिल्म में सलमान खान के कई रूप देखने को मिले थे। वह कभी जासूस, कभी देशभक्त, कभी प्रेमी तो कभी एक फाइटर बनकर सभी का दिल जीतने के लिए आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'एक था टाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Watch YRF Spy Thriller Movie On OTT Amazon Prime Before Tiger 3 Ek Tha Tiger Tiger Zinda Hai War Pathaan
टाइगर जिंदा है में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
टाइगर जिंदा है
साल 2012 में 'एक था टाइगर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया। फैसला हुआ और जो फिल्म हमारे सामने आई वह 'टाइगर जिंदा है' थी। साल 2017 में रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' की कहानी और सलमान-कटरीना की जोड़ी ने दर्शकों का दिल फिर खुश कर दिया और फिर एक बार पर्दे पर छा गए। 'एक था टाइगर' की तरह ही 'टाइगर जिंदा है' भी कहीं भी और कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

Watch YRF Spy Thriller Movie On OTT Amazon Prime Before Tiger 3 Ek Tha Tiger Tiger Zinda Hai War Pathaan
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर 
दो जबर्दस्त हिट फिल्में देने के बाद स्पाई यूनिवर्स अपना सफर आगे की ओर बढ़ा रहा था। 'टाइगर जिंदा है' के बाद साल 2019 में फिल्म आई 'वॉर', जो स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों के बीच हुआ भिड़ंत ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Watch YRF Spy Thriller Movie On OTT Amazon Prime Before Tiger 3 Ek Tha Tiger Tiger Zinda Hai War Pathaan
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान
इस साल की शुरुआत में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' से पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख खान ने खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। आलम यह था कि 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। शाहरुख खान के अलावा 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed