फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   war film vaani kapoor look stylish here exclusive picture

'वॉर' में वाणी कपूर को इस इंटरनेशनल डिजाइनर ने बनाया स्टाइलिश, देखिए ये एक्सक्लूसिव तस्वीर

Sat, 31 Aug 2019 09:28 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Aug 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
war film vaani kapoor look stylish here exclusive picture
vaani kapoor - फोटो : amar ujala

दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश वॉर के ट्रेलर में वाणी कपूर का अंदाज डिजिटल दुनिया की नई सनसनी बन चुका है। इस एक्शन फिल्म में वाणी को दुनिया के सबसे खूबसूरत मर्दों में शुमार ऋतिक रोशन के अपोजिट रोल मिला है और फिल्म में उनका ये चर्चित लुक डिजाइन किया है देश की टॉप स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ ने। फिल्म में वाणी लेबनान की मशहूर डिजाइन ऐली साब की एक बहुत खूबसूरत ड्रेस में भी दिखेंगी। ये वही ऐली साब हैं जिनके डिजाइन किए परिधान मशहूर हॉलीवुड स्टार बेयोंस, केट मिडलटन, निकोल किडमैन, एंजेलिना जोली, एमिलिया क्लार्क, केंडल जेनर और टेलर स्विफ्ट पहनते हैं।

विज्ञापन


फिल्म वॉर में ऐली साब के कॉस्ट्यूम पहने वाणी कपूर की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर भी अमर उजाला को मिली है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर अनाइता कहती हैं कि उन्होंने वॉर में वाणी को सबसे अच्छे तरीके से पेश करने की कल्पना की थी। फिल्म में वाणी कपूर के तमाम अलग अलग अंदाज को दिखेंगे और उनमें से एक अंदाज ये ऐली साब की ड्रेस भी है। वह बताती हैं कि वाणी के फिल्म वॉर के लुक के लिए  उन्होंने कई सारे मिश्रण और मिलान किए और यह सब कुछ काफी मजेदार भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed