फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri upcoming film the delhi files anupam kher said Looking forward to be part of it

Anupam Kher: विवेक अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स' में नजर आएंगे अनुपम खेर, ट्वीट कर फिल्म के लिए कही ये बात

Fri, 15 Apr 2022 10:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 15 Apr 2022 10:31 PM IST
सार

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म का एलान कर दिया है। विवेक अब 'द दिल्ली फाइल्स' पर काम करेंगे, जिसका हिस्सा अनुपम खेर भी होंगे।

विज्ञापन
vivek agnihotri upcoming film the delhi files anupam kher said Looking forward to be part of it
vivek agnihotri, anupam kher - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में विवेक ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को दिखाया, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। वहीं, अब निर्देशक ने अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। विवेक 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आने वाले हैं। विवेक ने ट्वीट कर फिल्म का एलान किया, जिसके बाद अनुपम खेर ने निर्देशक को बधाई देते हुए ये जानकारी दी की वह भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।  

विज्ञापन


अनुपम खेर होंगे फिल्म का हिस्सा
दरअसल, शुक्रवार सुबह विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक साथ दो ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को मिले प्यार के लिए लोगों को धन्यवाद कहा और बताया कि वह अब जल्द ही 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आएंगे। विवेक के इस ट्वीट के कुछ समय बाद ही अनुपम खेर ने भी एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने विवेक रंजन अग्निहोत्री को 'द दिल्ली फाइल्स' के लिए बधाई दी और कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर ने किया ये ट्वीट
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'द दिल्ली फाइल्स के लिए गुड लक प्रिय विवेक अग्निहोत्री। मुझे यकीन है कि फिल्ममेकर होने के नाते आप अतीत के चैप्टर के साथ न्याय करेंगे, जो कि गलत तरीके से पेश किया गया है। इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।' अनुपम खेर के इस ट्वीट से साफ है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद 'द दिल्ली फाइल्स' में विवेक और अनुपम एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।


किस विषय पर होगी फिल्म? 
जानकारी के मुताबिक 'द दिल्ली फाइल्स' में दिल्ली क्राइम की सच्ची घटनाओं की कहानी बताई जाएगी। कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। निर्देशक ने लिखा था, 'सच्चाई को छुपाना, न्याय को नकारना और मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं हमारे लोकतंत्र पर कलंक हैं। 'द दिल्ली फाइल्स' में सबसे बोल्ड और हमारे समय की एक दिल दहला देने वाली कहानी को उजागर किया जाएगा। जल्द ही हिंदी और पंजाबी में शूटिंग शुरू होगी।'


  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed