फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Kapri movie Pyre won the best film audience award at the 16th Chicago South Asian Film Festival

Pyre: 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई महोत्सव में विनोद की 'पायर' की हुई जीत, मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

Vinod Kapri: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' ने 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दर्शक पुरस्कार जीता लिया है। फिल्म को पहले भी मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स। 
 

विज्ञापन
Vinod Kapri movie Pyre won the best film audience award at the 16th Chicago South Asian Film Festival
फिल्म 'पायर' - फोटो : इंस्टाग्राम@vinodkaprii

विस्तार

फिल्म 'पायर' आशा और विरासत की कहानी है। विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' पहली बार नवंबर 2024 में 28वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी और तब से कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी है। वहीं अब फिल्म ने 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दर्शक पुरस्कार हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

फिल्म 'पायर' की कहानी
'पायर' फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग दंपति, पदम और तुलसी के इर्द-गिर्द है, जो हिमालय के एक सुदूर गांव में रहते हैं। गांव के युवा शहरों की ओर चले गए हैं। दंपति को चिंता है कि उनके अंतिम संस्कार का क्या होगा। तभी, तीन दशक बाद उनके बेटे का एक पत्र आता है, जो उनके जीवन में नई उम्मीद लाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पायर' को मिल चुके हैं कई पुरस्कार
विनोद कापड़ी को यह पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने दिया। यह उनकी अमेरिका में चौथी जीत है। 'पायर' ने पहले 14वें डीसी दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और बोस्टन के 8वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। जुलाई 2025 में, फिल्म को स्टटगार्ट भारतीय फिल्म महोत्सव में 'जर्मन स्टार ऑफ इंडिया' पुरस्कार मिला। एक महीने में इसने जर्मनी, स्पेन और यूके में तीन दर्शक पुरस्कारों सहित पांच अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: चलती कार में पत्नी का 'होरोस्कोप' पढ़ते नजर आए जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने दिया अजीब रिएक्शन
विज्ञापन

'पायर' की स्टार कास्ट
फिल्म 'पायर' के मुख्य कलाकार पदम सिंह और हीरा देवी, जो गैर-पेशेवर अभिनेता हैं। फिल्म के दोनों कलाकारों को 25वें न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया। फिल्म की टीम में संगीतकार माइकल डन्ना और अमृता वाज, संपादक पेट्रीसिया रोमेल और सुभाजीत सिंहा, कवि गुलजार और निर्माता विनोद कापड़ी और साक्षी जोशी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Farah Khan: रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा को फराह ने किया लॉन्च, रणबीर-आलिया के नए घर में होगा उनका भी खास कमरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed