फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vindu Dara Singh Reacts To The Film Ramayana Advises Avoiding Mistakes Like Adipurush

‘रामायण’ फिल्म पर विंदु दारा सिंह ने दिया रिएक्शन, ‘आदिपुरुष’ जैसी गलतियों से बचने की दी सलाह; कही बड़ी बात

Fri, 03 Apr 2026 07:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 03 Apr 2026 07:55 PM IST
सार

Ramayan Movie: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इन सब के बीच लोग विंदु दारा सिंह ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। 

विज्ञापन
Vindu Dara Singh Reacts To The Film Ramayana Advises Avoiding Mistakes Like  Adipurush
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण फिलहाल काफी सुर्खियों में है। हनुमान जयंती के दिन इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों से काफी तारीफें मिली। इसके बाद से ही लोग फिल्म की तुलना प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से कर रहे हैं। इसके बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाकर अमर हुए दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने भी फिल्म के टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

फिल्म को लेकर कही ये बात 
डीएनए के साथ बातचीत में विंदु ने फिल्म पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि टीजर देखने में काफी शानदार और खूबसूरत लग रहा है, लेकिन इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘रामानंद सागर जी की रामायण लोगों के दिल और दिमाग में गहराई से बसी हुई है। वो एक इतिहास है। अगर नई फिल्म उस लेवल तक पहुंचती है, तो यह बहुत बड़ी हिट साबित होगी। लेकिन अगर कहानी या किरदारों में ज्यादा बदलाव किया गया, जैसे उन्हें ज्यादा खतरनाक या असुर जैसा दिखाया गया, तो लोग इसे अपना नहीं पाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

आदिपुरुष जैसी गलती ना करें 
उन्होंने ‘आदिपुरुष’ का उदाहरण देते हुए कहा कि नई ‘रामायण’ अभी तक उससे काफी बेहतर लग रही है, लेकिन गलतियों से सीखना जरूरी है। विंदु ने कहा, ‘जो मैंने अभी तक देखा है, वो काफी बेहतर है। ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर देखकर ही समझ आ गया था कि फिल्म नहीं चलेगी। आखिर वो क्या बना दिया था? खासकर हनुमान जैसे किरदारों के साथ इतना बदलाव नहीं करना चाहिए।’

विंदु दारा सिंह ने यह भी कहा कि रामायण जैसे पवित्र और पॉपुलर विषय पर काम करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। किरदारों के साथ थोड़ा सा भी गलत बदलाव दर्शकों को पसंद नहीं आएगा, क्योंकि लोग इन कहानियों से इमोशनल रूप से जुड़े होते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

रामायण फिल्म के बारे में 
नितेश तिवारी की 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट अक्तूबर 2026 (दिवाली) में रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अहम किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed