Vikram: पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के दिन याद कर भावुक हुए विक्रम, बोले- किरदार निभाते वक्त खुद को भूल गए थे हम
विक्रम ने 'पोन्नियिन सेलवन 2' और इसके किरदारों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी स्टार अपने-अपने किरदार निभाते हुए पूरी तरह खुद को भूल गए थे।
विस्तार
फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म का दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म को अच्छी समीक्षाओं के साथ यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। इस बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रम ने 'पोन्नियिन सेलवन 2' और इसके किरदारों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी स्टार अपने-अपने किरदार निभाते हुए पूरी तरह खुद को भूल गए थे।
फिल्म पर क्या बोले विक्रम?
मणिरत्नम के निर्देशन वाली 'पोन्नियिन सेल्वन' के दूसरे भाग में ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्ति और त्रिशा जैसे कई बड़े सितारे हैं। इन सितारों के बारे में बात करते हुए सुपरस्टार विक्रम ने कहा कि 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में हर एक किरदार बहुत अच्छा है। इन भूमिकाओं को निभाने वाले कलाकार बड़े सितारे हैं, लेकिन उन्होंने किरदार को निभाते हुए हमेशा अपनी कला को ऊपर रखा और खुद की छवि को भूल गए।
Bollywood Actress: इन एक्ट्रेस ने दिखाया समाज को आईना, चुने खुद से कम उम्र के लाइफ पार्टनर
सेट पर सभी एक बराबर
विक्रम ने कहा कि जब आप किसी सेट पर जाते हैं तो आपकी छवि बड़ी या छोटी होती है और सभी आपको उसी तरह से ट्रीट करते हैं। आपके साथ जिस तरह से व्यवहार किया जाता है, आप उसे मान लेते हैं, लेकिन जब आपके पास इस तरह की फिल्म होती है, जहां हर कोई हीरो या हीरोइन है तो आपके साथ अलग व्यवहार नहीं होता, इसलिए सेट पर हम सब एक बराबर थे। हम सब जब सेट पर गए थे तो अपनी छवि को भूल गए और किरदारों में डूब गए।
Dharmendra-Prakash Kaur: हेमा से शादी के बाद भी धर्मेंद्र से क्यों अलग नहीं हुईं प्रकाश कौर? यह थी वजह
सभी कलाकारों के साथ अच्छे रिश्ते
विक्रम ने सभी कलाकारों के बारे में भी बात की। विक्रम कहा कि सेट पर उन्होंने सभी साथी को करीब से जाना है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई है। वह रवि और कार्ति के अभिनय से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि कार्ति बहुत होमवर्क करते हैं। अपना किरदार निभाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, इसलिए उन्हें कार्ति की फिल्में देखना पसंद है।
Kerala Story: क्यों विवादों में आई द केरल स्टोरी? जानें 32 हजार हिंदू-ईसाई लड़कियों की ISIS में भर्ती की हकीकत